पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

राधा रतूड़ी बनेंगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव, डॉ संधु के रक्षा सचिव बनने की उम्मीद

June 22, 2022
in पर्वतजन
राधा रतूड़ी बनेंगी प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव, डॉ संधु के रक्षा सचिव बनने की उम्मीद
ShareShareShare

देहरादून। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राधा रतूड़ी जल्द ही डॉ सुखबीर सिंह संधु की जगह प्रदेश की नौकरशाही की कमान संभालने जा रही है। प्रदेश के मुख्य सचिव का पद सौंपे जाने के लिए उनके नाम पर मुहर लग चुकी है। इसके साथ ही वह इस कुर्सी पर पहुँचने वाली उत्तराखंड की पहली महिला आईएएस अफसर होंगी। वहीं वर्तमान मुख्य सचिव डॉ संधु को प्रधानमंत्री कार्यालय या रक्षा सचिव में से एक ओहदा मिल सकता है। जिसमें रक्षा सचिव बनाए जाने की अधिक उम्मीद जताई जा रही है।

 

बता दें कि राधा रतूड़ी 1988 बैच की ऑल इंडिया सिविल लिस्ट के लिहाज से प्रदेश की सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। कैडर परिवर्तन के कारण वह अपने बैच 1988 में सुखबीर सिंह से नीचे हो गईं। अभी वह एसीएस सीएम, गृह और तमाम अन्य जिम्मेदारियों को संभाले हुए हैं। 57 वर्ष की राधा के पास बतौर मुख्य सचिव काम करने के लिए पर्याप्त वक्त रहेगा। उनका रिटायरमेंट 6 मार्च 2024 को है।

 

वहीं सुखबीर सिंह 6 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। उनको रक्षा सचिव बनाए जाने की अधिक उम्मीद जताई जा रही है। जिससे उनको सेवा विस्तार मिल जाएगा। कैबिनेट सचिव और सेना-नौसेना-वायु सेना, प्रमुख-वित्त-गृह सचिव, आईबी और रॉ चीफ़ की तरह रक्षा सचिव को भी दो साल का सेवा विस्तार देने का प्रावधान है। कम से कम 2 साल का कार्यकाल भी तय है। ऐसे में सुखबीर सिंह को रक्षा सचिव बनने का फायदा मिल सकता है।

 

उम्मीद है कि सुखबीर सिंह का केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की कॉल कभी भी आ सकती है। इसके आते ही राधा नौकरशाही की नई मुखिया बन जाएंगी। वह वरिष्ठ आईएएस होने के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीर्ष पसंद भी हैं। विवादों से कभी उनका नाता नहीं रहा है। साथ ही वह अपने बर्ताव व सादगी-सरलता के लिए भी लोकप्रिय हैं। बाकी दो अन्य एसीएस मनीषा पंवार (1990 बैच) और आनंदबर्द्धन (1992 बैच) उनसे काफी नीचे हैं।

 

राधा रतूड़ी के मुख्य सचिव बनते ही उत्तराखंड के लिहाज से दो नए रिकॉर्ड एक साथ बन जाएंगे। वह न सिर्फ पहली महिला मुख्य सचिव होंगी, बल्कि वह और उनके पति अनिल रतूड़ी (आईपीएस कैडर से रिटायर्ड) ऐसे दंपत्ति होंगे, जो अपने-अपने कैडर में राज्य में टॉप (एचओडी) पर पहुंचेंगे। अनिल डीजीपी पद से रिटायर हो चुके हैं। मुख्य सचिव की कुर्सी पर राधा के बैठते ही नौकरशाही में फिर फेरबदल होगा। उनके पास मौजूद गृह विभाग किसी वरिष्ठ अधिकारी को देना होगा।

 

वरिष्ठता के लिहाज से एसीएस मनीषा पंवार, आनंदबर्द्धन और प्रमुख सचिव आरके सुधांशु हैं। लेकिन मनीषा अस्वस्थ हैं। बाकी दोनों नामों पर सीएम की सहमति बनती है या नहीं, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। ये भी तकरीबन तय है कि उनको मुख्यमंत्री कार्यालय भी छोड़ना होगा। अभी वह एसीएस (सीएम) भी हैं। सीएस के सीएमओ में रहने की परंपरा आमतौर पर नहीं होती है। बेशक कुछ वक्त के लिए एम रामचंद्रन और सुभाष कुमार ने दोनों जिम्मेदारियाँ संभाली थीं। सीएस की कुर्सी में बदलाव से इतर सीएम आईएएस और आईपीएस के साथ ही पीसीएस- पीपीएस अफसरों में भी बदलाव के मूड में हैं। मुमकिन है कि हफ्तेभर में शीर्ष स्तर पर बदलाव के साथ ही अन्य फेरबदल भी हो जाएंगे। इनमें तकरीबन हर स्तर के नौकरशाह शामिल हो सकते हैं।

 


Previous Post

बड़ी खबर: मनरेगा की पांच मजदूर महिलाएं मिट्टी में दबी, एक की मौत

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में किया योगाभ्यास

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में किया योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में किया योगाभ्यास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • घुसपैठ : दून और हरिद्वार में फर्जी दस्तावेजों के साथ छह बांग्लादेशी दबोचे..
  • बड़ी खबर: वन विभाग गेस्ट हाउस में कंप्यूटर ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत। हत्या की आशंका
  • उपलब्धि: ग्राफिक एरा यूनिवर्असिटी अब नासा-इसरो मिशन का हिस्सा..
  • देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी : पिनाक 2025′ का आगाज़। शंकर महादेवन और देव नेगी बिखेरेंगे जलवा
  • चयनित मगर बेरोज़गार: नियुक्ति की आस में संघर्षरत सहायक अध्यापक अभ्यर्थी
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!