अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान में किया योगाभ्यास

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून में सुबह साढ़े सात से योगाभ्यास का आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ आरपीएस गंगवार ने सभी छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही आधुनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति […]

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिला प्रौद्योगिकी संस्थान देहरादून में सुबह साढ़े सात से योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

संस्थान के निदेशक डॉ आरपीएस गंगवार ने सभी छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही आधुनिक जीवन में योग के महत्व को समझाया। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है। जिसे हमेशा संजोकर रखना बहुत जरूरी है। स्वस्थ शरीर से ही व्यक्ति का हर कार्य में मन लगता है। योगा एक ऐसी कला है जिससे व्यक्ति अपने आपको स्वस्थ व दीर्घायु बना सकता है। यहां तक कि योगा से व्यक्ति कई प्रकार के शारीरिक बीमारियों से उभर सकता है। संस्थान निदेशक ने योग को हैप्पीनेस का सबसे बेहतर माध्यम भी बताया।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : इन सात जिलों पर भारी अगले 24 घंटे । मूसलाधार बारिश का अलर्ट;IMD अलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और आने वाले 24 घंटे प्रदेश के कई जिलों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित...

ब्रेकिंग : सोना-चांदी के लुढ़के दाम, निवेशक हुए सावधान! जानिए आज के पूरे हाल

नई दिल्ली(Gold Silver Price Today): हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जुलाई) को सोना और चांदी के बाजार में पूरे दिन उतार-चढ़ाव...

Related Posts