हादसा ब्रेकिंग : वन विभाग की चौकी में घुसी अनियंत्रित सेंचुरी पेपर मिल की बस,कई घायल

लाल कुआं सेंचरी पेपर मिल की बस अनियंत्रित होकर वन विभाग की चौकी में घुस गई, जिससे कई लोग घायल हो गए, घायलों का उपचार हल्द्वानी अस्पताल में चल रहा हैl आज सुबह सेंचुरी पेपर मिल की बस हल्द्वानी से मिल में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर लाल कुआं की तरफ जा रही थी […]

लाल कुआं सेंचरी पेपर मिल की बस अनियंत्रित होकर वन विभाग की चौकी में घुस गई, जिससे कई लोग घायल हो गए, घायलों का उपचार हल्द्वानी अस्पताल में चल रहा हैl

आज सुबह सेंचुरी पेपर मिल की बस हल्द्वानी से मिल में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर लाल कुआं की तरफ जा रही थी l नेशनल हाईवे 109 पर बस अनियंत्रित होकर डिपो नंबर 4 के पास वन विभाग की चौकी में घुस गई l

जिस समय यह दुर्घटना हुई उस समय वन विभाग की चौकी में कोई भी मौजूद नहीं था, इस दुर्घटना में जहां बस का अगला हिस्सा पूरा डैमेज हुआ है, वहीं वन विभाग के सामने खड़ी एक मोटरसाइकिल भी पूरी तरीके से डैमेज हो गई हैl

इसदुर्घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, आसपास के लोगों ने हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया हैl

हादसे की सूचना मिलने पर ही मौके पर सेंचुरी पेपर मिल के हमले समेत कई मिल प्रशासन के अधिकारी भी वहां पहुंच गए थेl

Also Read This

बड़ी खबर: सावन में चमका सोना, चांदी में गिरावट;  जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सावन के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।मंगलवार 11 अगस्त 2026 के कारोबार में...

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

Related Posts