ब्रेकिंग : कल होगी कैबिनेट बैठक, इन अहम मुद्दों पर लग सकती है मुहर

उत्तराखंड राज्य में 20 दिसंबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होनी है,इस बैठक में वैसे तो कई अहम मुद्दों पर फैसले होंगे l लेकिन उत्तराखंड की आर्थिक विकास की दर को बढ़ाने के लिए अहम फैसला लिया जाएगाl

उत्तराखंड सरकार द्वारा मसूरी में हुए 3 दिन के चिंतित शिविर में कई राज्यमंत्री और नौकरशाहों ने मिलकर 2025 में राज्य को देश के अग्रिम राज्य मैं शामिल करने के लिए कई नीति, नियोजन और नियमों में सुधार के सुझाव दिएl

उत्तराखंड की आर्थिक विकास दर को अगले 5 सालों में दोगुना करने के लक्ष्य को लेकर सरकार के नियोजन विभाग ने विकास के लिए एक रोडमैप का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे 20 दिसंबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में रखा जाएगाl

साथ ही उत्तराखंड में अगले 5 सालों में आर्थिक विकास दर को दुगना करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण लक्ष्य जो मददगार बनेंगे वह नीचे बता रहे हैं:

  • आय में बढ़ोतरी के उपाय होंगे, नए संसाधनों की तलाश होगी।
  • नई टाउनशिप तैयार की जाएगी और अवस्थापना विकास पर फोकस होगा।
  • औद्योगिक निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, निवेशकों को सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
  • राज्य के पर्यटन सेक्टर की अधिकतम संभावनाओं के दोहन के लिए अवस्थापना सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
  • उद्यानिकी और कृषि क्षेत्रों में फोकस होगा, किस्मों में सुधार, उत्पादन में बढ़ोतरी के लिए नए तकनीक अपनाई जाएगी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए माइक्रो प्लानिंग होगी।

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts