आरोप: यहां पत्रकार और आर.टी.आई.एक्टिविस्ट को मिली जान से मारने की धमकी

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में लालकुआं के रहने वाले पत्रकार और आर.टी.आई.एक्टिविस्ट सतीश कुमार ने पुलिस को पत्र भेज एक अहम खुलासे के आरोपियों से परिवार समेत उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जेल में कैद रह चूका परवेज खान व उसका दोस्त रमेश शास्त्री पर खनन में इस्तेमाल वाहनों […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखंड में लालकुआं के रहने वाले पत्रकार और आर.टी.आई.एक्टिविस्ट सतीश कुमार ने पुलिस को पत्र भेज एक अहम खुलासे के आरोपियों से परिवार समेत उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जेल में कैद रह चूका परवेज खान व उसका दोस्त रमेश शास्त्री पर खनन में इस्तेमाल वाहनों के इंसयोरेन्स में धांधली का लगाया गया है गंभीर आरोप।

       सतीश ने 10 अगस्त 2022 को लालकुआं कोतवाली में परवेज खान के खिलाफ 221/22 धारा 420 में एफ.आई.आर.पंजीकृत कराई थी।  इसकी विवेचना कर हुए एस.आई.कृपाल सिंह ने परवेज खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचक ने बेरिपडाव के ग्राम प्रधान को भी परवेज खान के बयानों के आधार पर संलिप्त पाया और उन्हें भी जेल भेजा गया। उन्होंने शिकायत में कहा है कि बेरिपडाव के ग्राम प्रधान ने जेल जाने के बाद पोर्टल/प्रिंट मीडिया में उनके नाम को हाईलाइट करते हुए खबर छपवाई। इससे कुछ अज्ञात खनन व्यवसायी उन्हें यह सूचना भिजवा रहे हैं की उन्होंने मुकदमा दर्ज कर बहुत बड़ी गलती की है। सतीश ने यह भी आरोप लगाया है कि व्हाट्स एप में ‘देवरामपुर खनन गेट…’ के नाम से बनाये गए ग्रुप में उनकी फोटो वायरल की जा रही है, जिसे आरोपी परवेज खान ने अपने मोबाईल से चुपचाप खींचा था।

         नौ मार्च को सतीश ने लालकुआं कोतवाली को लिखे प्रार्थना पत्र में कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपी परवेज खान और रमेश शास्त्री से जान माल का खतरा है। उन्होंने ये भी कहा है कि कोतवाल को एप्लिकेशन और फोन पर जानकारी दे दी है।

Also Read This

बड़ी खबर: पेट में 15 किलो का ट्यूमर लेकर अस्पताल पहुंची महिला। डॉक्टरों ने बचायी जान

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के कैंसर सर्जरी विभाग ने एक बेहद जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर 51...

बिग ब्रेकिंग: कर्णप्रयाग विवाद मामले में निहंग सिखों को मिली जमानत

चमोली/गोपेश्वर: उत्तराखंड के चर्चित कर्णप्रयाग निहंग मारपीट प्रकरण में चारों निहंग सिखों को बड़ी राहत मिली है। गोपेश्वर जिला न्यायालय में जिला एवं सत्र...

Related Posts