माया कॉलेज में हुई मिट्टी और गोबर से बनी गणेश मूर्ति की स्थापना

माया ग्रुप आफ कॉलेजेस में श्री विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणपति बप्पा की मिट्टी और गाय के गोबर से नही मूर्ति की स्थापना बड़े धूमधाम और मंत्रों उच्चारण के साथ की गई। 9 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का शुभारंभ अध्यक्षा प्रभा जुयाल, प्रबंध निदेशक, डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल एवम सभी अध्यापकों […]

माया ग्रुप आफ कॉलेजेस में श्री विनायक चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणपति बप्पा की मिट्टी और गाय के गोबर से नही मूर्ति की स्थापना बड़े धूमधाम और मंत्रों उच्चारण के साथ की गई। 9 दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव का शुभारंभ अध्यक्षा प्रभा जुयाल, प्रबंध निदेशक, डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल एवम सभी अध्यापकों छात्र छात्राओं की उपस्तिथि में बड़े ही हर्षोल्लास एवम विधि विधान  के साथ किया गया। मूर्ति स्थापना एवम पूजा के उपरांत गणेश भगवान को अति प्रिय मोदक एवं हलवा का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। डॉ तृप्ति ने बताया कि गणेश जी की मूर्ति को माया कॉलेज में ही मिट्टी और गाय के गोबर से  बनाया गया है और यह पूरी तरह से बायोडिग्रेडेबल है। साथ ही डॉ तृप्ति ने कहा कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना चाहिए और प्लेट ऑफ़ पेरिस से बनी मूर्तियों का उपयोग नहीं करना चाहिए जिस से नदियों में फैलते प्रदूषण पर हम रोक लगा सकते हैं। 

कार्यक्रम में संस्थान के कैंपस डीन डॉ मनीष पांडे, गौरव तोमर, आशुतोष बडोला, शिवानी जग्गी, बिन्नी रावल, पूजा अग्रवाल, दीपा चावला आदि उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर : साढ़े तीन लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 48 तस्कर गिरफ्तार

उत्तरकाशी पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, 11.85 ग्राम स्मैक बरामदउत्तरकाशी, 17 नवंबर।रिपोर्ट - नीरज उत्तराखंडीनशे के अवैध कारोबार के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस...

बड़ी खबर : देहरादून में बढ़ते सड़क हादसों पर प्रशासन सख्त; लगेंगे जिगजैग बैरियर, स्पीड लिमिट का प्रस्ताव

देहरादून: राजधानी देहरादून के डाटकाली से मोहब्बेवाला तक सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने नई रणनीति तैयार की है। लगातार हो...

Related Posts