बिग ब्रेकिंग : कांग्रेस के पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, करेंगे भाजपा ज्वाइन

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी उठा पठक लगातार जारी है। उत्तराखंड में चुनावी माहौल को देखते हुए सियासत पूरे तरीके से गरमाई हुई है। कई बड़े नेता कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कांग्रेस को छोड़ भाजपा में जाने वाले नेताओं में ऐसे कई नाम शामिल है जो चुनाव का […]

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी उठा पठक लगातार जारी है। उत्तराखंड में चुनावी माहौल को देखते हुए सियासत पूरे तरीके से गरमाई हुई है।

कई बड़े नेता कांग्रेस को छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। कांग्रेस को छोड़ भाजपा में जाने वाले नेताओं में ऐसे कई नाम शामिल है जो चुनाव का नतीजा बदलने का बड़ा कारण बन सकते हैं।

कई दिनों से यह अटकन लगाई जा रही थी कि पूर्व विधायक विजय पाल सिंह सजीवन कांग्रेस छोड़ने वाले हैं। 

अब इस बात की पुष्टि हो गई है उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सजवान जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज वरिष्ठ नेता दो बार के विधायक गंगोत्री क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने अपने सभी दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पार्टी अध्यक्ष करन महारा क़ो लिखे पत्र मे उन्होंने कहा कि “आज दिनांक 15.03.2024 को मैं व्यक्तिगत कारणों से अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के समस्त दायित्वों से मुक्त होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूँ।”

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

हाईकोर्ट न्यूज़: IPS अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी की प्रतिनियुक्ति पर सुनवाई, केंद्र-राज्य की याचिकाएं अब साथ सुनी जाएंगी

नैनीताल:रिपोर्ट - कमल जगाती उत्तराखंड हाईकोर्ट में आईपीएस अधिकारी नीरू गर्ग और अरुण मोहन जोशी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने के आदेश को...

Related Posts