गजब : जल जीवन मिशन में विभाग और ठेकेदार की मनमानी, सर्वे के विपरीत बिछा दी लाइन

जगदम्बा कोठारी  जखोली। विकासखंड मुख्यालय से सटे कपणियां गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना स्वीकृत हुई तो ठेकेदार को पाइप ढुलान के खर्च से बचने के लिए जल निगम और ठेकेदार की मिली भगत ने पाइपलाइन को तय सर्वे से लगभग 3 किलोमीटर नीचे से निकाला गया, अब इससे ग्रामीणों का यह […]

जगदम्बा कोठारी 

जखोली। विकासखंड मुख्यालय से सटे कपणियां गांव में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजना स्वीकृत हुई तो ठेकेदार को पाइप ढुलान के खर्च से बचने के लिए जल निगम और ठेकेदार की मिली भगत ने पाइपलाइन को तय सर्वे से लगभग 3 किलोमीटर नीचे से निकाला गया, अब इससे ग्रामीणों का यह नुकसान है कि यदि भविष्य में यह पाइपलाइन खराब होती है तो इसे रिपेयर करना बहुत मुश्किल है। 

प्रधान संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महावीर पंवार और युवा नेता धनपाल नेगी का आरोप है कि गांव की ही एक पुरानी पाइपलाइन भी है, नई योजना में ठेकेदार को ढुलाई से बचाने के लिए लाइन को 3 किलोमीटर नीचे ले जाया गया, जबकि इस पाइपलाइन को गांव की पुरानी पाइपलाइन के साथ-साथ ले जाना था ताकि समय-समय पर दोनों पाइप लाइनों की देख-रेख एक साथ की जा सके। इससे गांव में जल आपूर्ति व्यवस्थित बनी रहनी थी, लेकिन विभाग द्वारा ऐसा नहीं किया गया।

ग्राम प्रधान ऋतुराज ने बताया कि इस बाबत ग्रामीणों ने जिला अधिकारी रुद्रप्रयाग को भी एक पत्र भेजा गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पाइपलाइन को तय सर्वे के अनुसार नहीं बिछाया जाता है तो ग्रामीण इसके लिए उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

वहीं जल निगम के जेई शुभम ने बताया कि पाइप लाइन को चट्टान लगने के कारण कुछ मीटर नीचे ले जाया गया है न कि 3 किलोमीटर।

Also Read This

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

Related Posts