दून में दर्दनाक हादसा : पेड़ से टकराई कार। दो की मौत

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एलआईसी मंडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दाैरान हादसे में दो लोगों की माैत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। एक स्विफ्ट डिज़ायर अनियंत्रित होकर एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकरा गई। कार […]

देहरादून में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एलआईसी मंडी के पास एक कार पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दाैरान हादसे में दो लोगों की माैत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। एक स्विफ्ट डिज़ायर अनियंत्रित होकर एलआईसी मंडी के पास पेड़ से टकरा गई। कार में दो लोग सवार थे। सूचना मिलते ही माैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

मृत पुरुष की पहचान गौरव(22) पुत्र संजय कुमार देहरादून के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा व्यक्ति ट्रांसजेंडर था जिसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है ।

Also Read This

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

Related Posts