सूखे जंगलों के बीच हुक्का पीने के लिए आग जलाकर बैठे पर्यटकों को दमकल विभाग ने धरा। जानिए फिर क्या हुआ…

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में सूखे जंगल के बीच हुक्का पीने के लिए घास पर आग जलाकर बैठे दिल्ली से आए कुछ युवकों को फायर विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।दमकल विभाग इनदिनों नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे है। नैनीताल से […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में सूखे जंगल के बीच हुक्का पीने के लिए घास पर आग जलाकर बैठे दिल्ली से आए कुछ युवकों को फायर विभाग के अधिकारियों ने पकड़ लिया।
दमकल विभाग इनदिनों नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में वनाग्नि की रोकथाम के लिए अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखे है। नैनीताल से भवाली जाने वाले मार्ग में आज दोपहर दमकल अधिकारी किशोर उपाध्याय अपने कर्मचारियों के साथ गश्त पर थे। जब वे भवाली से नैनीताल की तरफ लौट रहे थे तो भूमियाधार के समीप उन्हें दिल्ली के कुछ पर्यटक दिखे जो जंगल मे आग जलाकर बैठे थे। ये पर्यटक हुक्का पीने के इरादे से सडक के किनारे घांस में आग जलाकर बैठे थे। दमकल की टीम ने इन लोगों से आग बुझवायी और इन्हें जंगल या सडक किनारे आग न जलाने की शख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। टीम ने युवकों को जंगलों के प्रति आग से सुरक्षा के बारे में आवश्यक जानकारियां दी।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: पुल से नीचे गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 8 की मौत, 26 घायल

ऋषिकेश (टिहरी गढ़वाल): उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के अंतर्गत गूलर के...

एक्सक्लूसिव: युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर सवाल, डीसी बिल से खेल महाकुंभ तक मांगा जा रहा हिसाब

युवा कल्याण विभाग के 7.49 करोड़ के बजट पर उठे सवाल डीसी बिल से लेकर पीआरडी सामग्री, मिनी स्टेडियम और खेल महाकुंभ तक...

Related Posts