बड़ी खबर : आम आदमी बनकर ठेके पहुंचे डीएम हुए ओवर रेटिंग के शिकार..

राजधानी देहरादून में शराब और रेटिंग का मामला बेखौफ चल रहा है हर शराब की बोतल पर ठेके वाले ₹20 एक्स्ट्रा ले ही लेते हैं। इसमें भी चौंकाने वाली बात यह है कि ठेका स्वामी या ठेके पर काम करने वाले लोगो को प्रशासन का डर नहीं हैं। और ये किसी एक ठेके की बात […]

राजधानी देहरादून में शराब और रेटिंग का मामला बेखौफ चल रहा है हर शराब की बोतल पर ठेके वाले ₹20 एक्स्ट्रा ले ही लेते हैं।

इसमें भी चौंकाने वाली बात यह है कि ठेका स्वामी या ठेके पर काम करने वाले लोगो को प्रशासन का डर नहीं हैं। और ये किसी एक ठेके की बात नहीं है देहरादून के हर शराब की दुकान पर आपकों ओवररेटिंग मिल जायेगी।

विरोध करने पर ठेके वाले बोलते हैं कि जाकर आबाकारी अधिकारी से बात करो। गजब का साहस हैं इनका बेखौफ लूट मचाते हैं।

आज राजधानी देहरादून के डीएम सविन बंसल ने शराब ठेकों पर रेड की । डीएम खुद ही वाहन चलाकर चुपचाप ठेकों पर पहुंचे और खुलेआम होती ओवर रेटिंग खुद डीएम ने अपनी आंखो से देख ली।

डीएम के साथ में कोई स्टाफ नही था, खरीददार बनकर लाइन में लगकर मैकडाउल की बोटल खरीदी। सेल्स मैन ने 660 की बोतल, 680 रुपए में डीएम को बेची।

अब ये गजब ही हो गया जब डीएम को ही ये लोग महंगी शराब बेचेंगे तो आम आदमी भला क्या करें!

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts