उत्तराखंड : पुलिस कप्तान और जिलाधिकारी के जल्द हो सकते हैं तबादले जानिए क्या है मामला

देहरादून सचिवालय में नौकरशाही में फेरबदल के बाद अब कई जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के तबादले हो सकते हैं जल्द माना जा रहा है कि विधानसभा उप चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कभी भी फैसला ले सकते हैं। विगत दिनों पहले ही सरकार ने सचिवालय में 15 आईएएस समेत 17 अफसरों […]

देहरादून

सचिवालय में नौकरशाही में फेरबदल के बाद अब कई जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों के तबादले हो सकते हैं जल्द माना जा रहा है कि विधानसभा उप चुनाव के नतीजों के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कभी भी फैसला ले सकते हैं। विगत दिनों पहले ही सरकार ने सचिवालय में 15 आईएएस समेत 17 अफसरों के दायित्वों में फेरबदल किया था।

इसके बाद अब जिलों में डीएम और पुलिस कप्तानों के तबादलों की चर्चाएं शुरू हो चुकी इनके तबादलों पर प्रारंभिक कसरत भी शुरू हो चुकी है।

बताते चले की, कई जिलाधिकारियों को एक ही जिले में दो साल का कार्यकाल हो चुका या फिर होने वाले हैं। ऐसे में इनके स्थानों पर दूसरे आईएएस अफसरों पर मौका देने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

देहरादून की जिलाधिकारी का कार्यकाल दो साल से ऊपर हो चुका है,

जबकि पौड़ी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के जिलाधिकारियों के भी दो-तीन माह बाद दो साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। वहीं, यूएसनगर के जिलाधिकारी भी कुछ माह बाद रिटायरमेंट होने वाले हैं

 

Also Read This

बड़ी खबर : खुल गयी कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली की पोल । देर रात डीएम के छापे से मचा हड़कंप 

देहरादून 01 जुलाई, 2026जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार की रात ठीक 8ः00 बजे जिला कोरोनेशन अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए इस...

Gold Silver Price: सोना ₹1,800 और चांदी में ₹1,600 का उछाल । निवेशकों के लिए जरुरी सलाह

नई दिल्ली, 1 जुलाई 2026। पिछले कारोबारी सत्र में मामूली बढ़त के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी दोनों...

Related Posts