पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

जाखन क्षेत्र की बापू नगर बस्ती में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया बुल्डोजर

December 21, 2023
in पर्वतजन
जाखन क्षेत्र की बापू नगर बस्ती में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया बुल्डोजर
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

रिर्पोट: बिजेंद्र राणा 

 सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाशत नहीं किया जायेगा – नगर आयुक्त

जाखन क्षेत्र की बापू नगर बस्ती में सरकारी भूमि पर कुछ भू-माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा था। जिसके खिलाफ नगर निगम द्वारा थाना राजपुर में पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उसके बाद भी स्थानीय लोगों से उक्त स्थान पर अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। 

आज दिनांक 20.12.2023 को नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार को गोपनीय सूचना मिली कि उक्त स्थान पर अमिक्रमणकारियों द्वारा रात्रि में ही लेन्टर डालने की कार्यवाही की गई है। जिस पर नगर आयुक्त द्वारा उप नगर आयुक्त श्री गोपलराम बिनवाल को तत्काल मौके पर जाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये जिस पर उप नगर आयुक्त, नगर निगम की टीम एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिसे पश््चात नगर निगम की टीम ने उक्त स्थान पर भूमाफियाओं द्वारा  किये जा रहे  अतिक्रमण के प्रयासों को जे0सी0बी0 से ध्वस्त कर दिया गया। टीम में उपनगर आयुक्त श्री गोपाल राम बिनवाल, सहायक नगर आयुक्त, श्री रविन्द्र दयाल, कर अधीक्षक, श्री राहुल कैंथोला, श्री ऋषिपाल चौधरी सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी व भारी पुलिस बल शामिल रहे। 

इसके अतिरिक्त बापू नगर बस्ती में ही एक अन्य स्थान जहां पर नगर निगम द्वारा पूर्व में नगर निगम की सम्पत्ति का बोर्ड लगाया गया था कुछ भू-माफियाओं द्वारा उस बोर्ड को हटाकर वहां काॅलम खडे कर दिये गये थे तथा अवैध अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। मौके पर गई टीम ने उक्त स्थान पर भी बुल्डोजर चलाते हुये पिलरों को ध्वस्त कर अवैध अतिक्रमण हटाया तथा भूमाफिया के विरूद्ध राजपुर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। 

सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरूद्ध नगर निगम द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती रही है और आगे भी सख्त कार्यवाही की जायेगी इसके लिए उप नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि सरकारी भूमि पर स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण को चिन्हाकित करते हुये उसे हटाने की सख्त कार्यवाही की जाय।


Previous Post

बड़ी खबर : मूल निवास प्रमाण पत्र धारकों को नहीं होगी स्थाई निवास प्रमाण पत्र की जरूरत,आदेश जारी

Next Post

हाईकोर्ट न्यूज : पुलकित आर्या की जमानत याचिका खारिज

Next Post
हाईकोर्ट न्यूज : पुलकित आर्या की जमानत याचिका खारिज

हाईकोर्ट न्यूज : पुलकित आर्या की जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • PM Kisan Yojana 20वीं किस्त: इस दिन आ सकती हैं ₹2000 !
  • बिग न्यूज: 1 अगस्त 2025 से होंगे ये 6 बड़े फाइनेंशियल बदलाव। आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
  • खूनी संघर्ष: बीटीसी प्रत्याशी पर विरोधी प्रत्याशी ने किया हमला।अस्पताल में भर्ती
  • बड़ी खबर: मेट्रो की जमीन पर पार्क! राष्ट्रवादी पार्टी ने लगाए जमीन खुर्द-बुर्द के गंभीर आरोप
  • सावधान: दून समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • वेल्थ
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
  • Web Stories

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!