बड़ी खबर : पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी आधार और पैनकार्ड बनाने वाला युवक।

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

उधम सिंह नगर पुलिस ने जाली आधार कार्ड बनाने का किया पर्दाफाश उधम सिंह नगर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने रुद्रपुर क्षेत्र स्थित ट्रांजिट कैंप थाना इलाके में चल रहे आधार कार्ड सेंटर का पर्दाफाश किया है, जहां पर नकली आधार और पैन कार्ड बनाए जा रहे थे, वही इस प्रकरण का SSP अजय गणपति ने पूरे मामले का खुलासा किया, उन्होंने बताया कि जनसेवा सेंटर की आड़ में गैर-कानूनी तरीके से आधार कार्ड, पैन कार्ड और एजुकेशनल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे, पुलिस ने मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में जाली डॉक्यूमेंट और सामान बरामद किया, पुलिस के मुताबिक उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मछली मार्केट रोड पर मौजूद जनसेवा सेंटर में नकली आधार और पैन कार्ड के साथ-साथ एजुकेशनल सर्टिफिकेट भी बनाए जा रहे हैं, पुलिस ने खुद ही मामले की जांच की शुरू की, सूचना पक्की होने पर उधम सिंह नगर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स ने जनसेवा सेंटर पर छापा मारा, छापेमारी के दौरान पता चला कि दुकान पर गैर-कानूनी तरीके से नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और नकली एजुकेशनल सर्टिफिकेट बनाए जा रहे थे, इस मामले में पुलिस ने चेतन कुमार (21) पुत्र राजपाल निवासी पटवाई थान, रामपुर जिला (UP) को गिरफ्तार किया है, चेतन कुमार वर्तमान में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र उधम सिंह नगर में रहता है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह PIXELLAB एप्लीकेशन का इस्तेमाल करके कस्टमर्स के फोटो, नाम और पते एडिट करके नकली डॉक्यूमेंट्स बनाता था, इन डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल सिडकुल एरिया की कंपनियों में नौकरी पाने के लिए किया जाता था, दुकान और आरोपी के मोबाइल फोन की तलाशी लेने पर बड़ी संख्या में नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी मिली, नकली मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर भी बनाई जा रही थी, पुलिस ने एक प्रिंटर, मॉनिटर, CPU, कीबोर्ड, माउस, बायोमेट्रिक स्कैनर, 40 नकली आधार कार्ड, 53 नकली पैन कार्ड, नकली मार्कशीट, फोटो कॉपी पेपर और एक मोबाइल फोन बरामद किया, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने BNS की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नकली डॉक्यूमेंट्स बनाने या इस्तेमाल करने से बचें और किसी भी संदिग्ध एक्टिविटी की तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें, वहीं अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read Next Article Scroll Down

Related Posts