उत्तराखंड में कल भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड में लगातार दो दिनों के रेड अलर्ट के बाद मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपदों में जिलाधिकारियों ने 28 जनवरी को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कक्षा […]

उत्तराखंड में लगातार दो दिनों के रेड अलर्ट के बाद मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर जनपदों में जिलाधिकारियों ने 28 जनवरी को एक दिन का शैक्षणिक अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों पर लागू रहेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट प्रभावी है। विशेष रूप से पिथौरागढ़ और उधम सिंह नगर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी के मद्देनज़र जिलाधिकारियों ने विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संभावित हल्की से मध्यम वर्षा के साथ कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है, जिससे विद्यालय जाने वाले बच्चों, खासकर छोटे विद्यार्थियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। ऐसे हालात में किसी भी प्रकार के जोखिम से बचने के लिए सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

हालांकि आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो CBSE, ICSE, उत्तराखंड बोर्ड या अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले हैं, उनके लिए यदि विद्यालय स्तर पर अध्ययन, प्रायोगिक या प्री-बोर्ड परीक्षा से जुड़ी कोई शैक्षणिक गतिविधि आयोजित की जाती है, तो इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, उधम सिंह नगर से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जारी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखें।

Also Read This

बड़ी खबर: बौराड़ क्षेत्र में भालू की चहलकदमी से दहशत, वन विभाग ने की रात्रि गश्त

खेड़ा बौराड़, बडेंच और डौरा क्षेत्र में भालू दिखने की सूचना के बाद विभाग सक्रियत्यूणी, 27 अक्तूबर। नीरज उत्तराखंडी ग्राम पंचायत कूणा के अंतर्गत...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, बागेश्वर में भूकंप के झटके लगते ही घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार बागेश्वर जिले में धरती डोली। भूकंप की...

Related Posts