पर्वतजन
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • राजकाज
  • खुलासा
  • धर्म – संस्कृति
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • सियासत
  • संपर्क करें
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home सियासत

भाजपा के नए संगठन महामंत्री पहली बॉल में ही चित

अजय कुमार की पसंद के मयंक गुप्ता को करना पड़ा बुरी तरह हार का सामना

Admin by Admin
November 27, 2019
in सियासत
0
1
7
SHARES
38
VIEWS
ShareShareShare

राजेश आर्य

विवादित महामंत्री संगठन रहे संजय कुमार की बर्खास्तगी के बाद नए महामंत्री संगठन बने अजय कुमार पहले दिन से ही फेसबुकिया महामंत्री साबित हो रहे हैं। भाजपा की आईटी सैल के माध्यम से अपने आप को जबर्दस्ती नेता साबित करने में लगे अजय कुमार रुड़की नगर निगम चुनाव के दौरान अपने को पार्टी का सबसे बड़ा खेवनहार बता रहे थे।
अजय कुमार ने रुड़की नगर निगम को लेकर सोशल मीडिया पर इस प्रकार सक्रियता दिखाई, मानो उनके बिना भाजपा कहीं है ही नहीं। वार्ड सदस्यों से लेकर मेयर पद के लिए स्वयं सड़क पर खड़े होकर तो कभी मंचों पर और कभी हैलीपैड पर फोटो खिंचाते दिखे। चुनाव परिणाम आया तो भारतीय जनता पार्टी के ४० में से १७ सभासद ही चुनाव जीत पाए और अजय कुमार की पसंद के मयंक गुप्ता को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा।

Related posts

चुनाव मे जो डुबा रही थी नाव, भाजपा ने पार्षद बनाकर दिया भाव

October 4, 2020
45

पूरन फर्त्याल मामले में बैकफुट पर भाजपा। गले में अटका कारण बताओ नोटिस

October 4, 2020
43


अजय कुमार द्वारा महामंत्री संगठन के पद के विपरीत इस आचरण से उन्हें उत्तराखंड लाने वाले लोग भी सकते में हैं कि आखिरकार संजय कुमार को बर्खास्त कर ऐसे व्यक्ति को बनाकर क्या फायदा हुआ, जो धरातल पर काम करने की बजाय फेसबुक पर नेता बनने के चक्कर में है।

आखिरकार भाजपा के बागी गौरव गोयल भारतीय जनता पार्टी को चित करने में सफल हो ही गए। उनके द्वारा पार्टी के बड़े लीडरों के फरमान को एकतरफा दरकिनार करते हुए नगर निगम के चुनावी समर में 29080 वोट लेकर अपने वजूद को बरकरार रखा है। अब भाजपा के सूरमा अपनी लाज को पार्टी संगठन में कैसे बचाएंगे, यह कहना मुश्किल होगा।

रुड़की शहर की पालिकाओं और नगर निगम चुनावों में अध्यक्ष, मेयर पदों पर अब तक निर्दलीयों और बागियों का बाजी मारने का इतिहास रहा है। निर्दलीय उम्मीदवार अपने हुनर से भाजपा, कांग्रेस, बसपा को पटखनी देकर लगातार सुपरस्टार बनते जा रहे हैं। इसी गिनती में भाजपा के बागी गौरव गोयल भी आते हैं। उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेश के बाद करीब एक साल बाद हुए रुड़की नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर कुल 10 उम्मीदवारों में से गौरव गोयल ने फतह हासिल की।


सत्तारूढ़ पार्टी के बड़े लीडरों ने उनका टिकट काटकर मयंक गुप्ता को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था, जबकि गौरव गोयल पिछले कई वर्षों से अपनी तैयारी कर शहर में मेयर बनने का सपना संजोए हुए थे और उनका यह सपना साकार भी हुआ।
चूंकि रुड़की शहर भाजपा का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां पार्टी की हार का मुख्य कारण प्रत्याशी का सही मूल्यांकन न कर पाना माना जा रहा है। हालांकि यह अलग बात है कि यहां संघ का एक गुट पहले ही गौरव गोयल को जिताऊ प्रत्याशी घोषित कर चुका था, लेकिन यहां पार्टी के कुछ लोगों की व्यक्तिगत जिद और मनमानी के चलते मयंक गुप्ता का टिकट घोषित किया गया था और यहां तक कि मुख्यमंत्री द्वारा रुड़की में हुई जनसभा के दौरान मयंक गुप्ता की पहुंच को उनके बैडरूम तक खुलेआम बखान किया गया।

जनसभा से पहले शहर में प्रत्याशी के पक्ष में यहां आकर रोड शो भी किया गया। फिर भी मुख्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट समेत बड़े लीडरों के हाथ पार्टी की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। दरअसल गौरव गोयल एक युवा है और उन्हें राजनीतिज्ञ भी नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उन्होंने सभी के इन दांव पेंचों को चित कर दिखाया। अब बात आती है मेयर साहब के घर वापसी की तो अगर वह ऐसा भूल वंश करते हैं भी तो शहर की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी और उनका वजूद व जनाधार खत्म हो जाएगा।

 

Share this:

  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
Share3Tweet2Send
Previous Post

स्लाटर हाउस का निर्माण न होने से हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Next Post

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Next Post

कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

Leave a Reply, we will surely Get Back to You.......... Cancel reply

RECOMMENDED NEWS

satta-samikaran-aur-sarkar (1)

सत्ता, समीकरण और सरकार

4 years ago
37

गजब: कागज आईटीबीपी के, जमीन पालिका की और होटल अपना। छह पर मुकदमा

6 months ago
38

विशिष्ट विभूतियां यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित

2 years ago
37

रसूख वाली मित्र पुलिस

5 years ago
38

BROWSE BY CATEGORIES

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म – संस्कृति
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • पहाड़ों की हकीकत
  • मनोरंजन
  • राजकाज
  • विविध
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ
ADVERTISEMENT

POPULAR NEWS

  • अभागे पिता के अपने प्रिय पुत्र की मौत पर दो शब्द!

    49 shares
    Share 20 Tweet 12
  • स्कूल फीस पर हाईकोर्ट के अहम् निर्देश

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड फिर से लॉकडाउन का फैसला

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • अलर्ट : उत्तराखंड के पांच जिलों के 55 स्थानों पर भूल कर भी मत जाइएगा

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • जून मे दुल्हन बनी, सितम्बर मे “दहेज हत्या”, मुकदमा

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
पर्वतजन

पर्वतजन उत्तराखंड की उच्च श्रेणी की पत्रिका है जो उत्तराखंड के लोगों, स्थानों और उत्पादों पर ध्यान केंद्रित करती है । यह उत्तराखंड सबसे अच्छी, सबसे अधिक बिकने और सबसे सम्मानित पत्रिका है

Recent News

  • थराली: सोल घाटी की लाइफलाइन बंद। पैदल आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण
  • महिलाओं ने किसानों के समर्थन में निकाली रैली
  • एक्सक्लूसिव खुलासा: नवनिर्मित कंडोलिया पार्क चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट, बेरोजगारों के साथ बड़ा धोखा

Category

  • अपनी बात
  • अपराध
  • एक्सक्लूसिव
  • खुलासा
  • खेल
  • ट्रेंडिंग
  • धर्म – संस्कृति
  • पर्यटन
  • पर्वतजन
  • पहाड़ों की हकीकत
  • मनोरंजन
  • राजकाज
  • विविध
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • हेल्थ

Recent News

थराली: सोल घाटी की लाइफलाइन बंद। पैदल आवाजाही को मजबूर हुए ग्रामीण

January 26, 2021

महिलाओं ने किसानों के समर्थन में निकाली रैली

January 26, 2021
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© Parvatjan All rights reserved. Developed by GIKSINDIA

No Result
View All Result
  • Home
  • एक्सक्लूसिव
  • राजकाज
    • सियासत
  • खुलासा
  • धर्म – संस्कृति
  • ट्रेंडिंग
  • अपराध
  • पर्वतजन
  • संपर्क करें

© Parvatjan All rights reserved. Developed by GIKSINDIA

error: Content is protected !!