पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

गुड न्यूज़: लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स के लिए डीबीयूयू टीम ने ठोकी दावेदारी

May 11, 2023
in पर्वतजन
गुड न्यूज़: लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स के लिए डीबीयूयू टीम ने ठोकी दावेदारी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

  देहरादून| ज़ायके की जंग में वर्तमान रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म टीम ने लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है| 

बुधवार को देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में आयोजित लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की स्कूल ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म टीम ने वर्तमान रेकॉर्ड के सामने अपनी चुनौती पेश की| इस दौरान शिक्षक चंद्रमौली ढौंढियाल के नेतृत्व में 11 छात्रों की टीम ने पेशेवर रुख अपनाते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया| निर्धारित समय में लज़ीज़ डिशेज़ और उनकी विभिन्न वैरायटी की संख्या को मद्देनज़र रखते हुए चुनौती काफी कठिन थी| प्रतियोगिता के शुरुआत में प्रतिज्ञा ली गयी| कुलपति प्रो. डॉ. प्रीति कोठियाल द्वारा हरी झंडी दिखाने के पश्चात बज़र बजते ही चुनौती प्रारम्भ हुयी| हर आधे घंटे पश्चात बज रहा बज़र, धड़कनों को और बढ़ा रहा था| आठवें और आखिरी बज़र के बाद समय समाप्ति की घोषणा हुयी,  जिसके पश्चात डिशेज़ की अंतिम गिनती शुरू हुयी| आखिर में चुनौती का परिणाम आते ही देवभूमि की टीम खुशी से उछल पड़ी, क्योंकि “समूह में बने सबसे स्वादिष्ट व्यंजनों” की श्रेणी में विश्वविद्यालय टीम ने पुराने रिकॉर्ड को धराशायी करते हुए 4 घंटे में 1301 डिशेज़ बनाकर लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स के लिए अपनी मज़बूत दावेदारी पेश कर दी| इस दौरान, मुख्य अतिथि प्रशासनिक अधिकारी अलोक पांडे ने छात्रों को पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए लिम्का बुक ऑफ़ रेकॉर्ड्स के लिए दावेदारी पेश करने पर बधाई दी और कहा कि जो चुनौती से लड़ा है वही जीत का हकदार बना है| वहीं, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संजय बंसल ने छात्रों और उनको प्रेरित करने वाले शिक्षकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं| डीन स्कूल ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड टूरिज्म डॉ. महेश उनियाल ने बताया की दावेदारी पेश करने बाद एलबीआर के प्रतिनिधि रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज करने के लिए आवश्यक जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे| कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारियों सहित उपकुलपति डॉ. आरके त्रिपाठी, डीन एकेडेमिक्स अफेयर्स डॉ. संदीप शर्मा, मुख्य सलाहकार डॉ. एके जायसवाल, शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे| 


Previous Post

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post

अपडेट: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान,नहीं होगा नुकसान

Next Post
अपडेट: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान,नहीं होगा नुकसान

अपडेट: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान,नहीं होगा नुकसान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग हाइकोर्ट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार..
  • यमुनोत्री हादसा:  भूस्खलन से दो की मौत, एक घायल, दो अब भी लापता। रेस्क्यू जारी…
  • मौसम अपडेट: प्रदेशभर में तेज बारिश का अलर्ट। कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना..
  • वीडियो:  जर्जर पुल बना ग्रामीणों के लिए खतरा। कुंभकर्ण की नींद सोया प्रशासन 
  • बड़ी खबर: कैट के आदेश पर निधि यादव का आईएएस में प्रमोशन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!