पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

उड़ान: उत्तराखंड की बेटी ने अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा

September 15, 2023
in उत्तराखंड
उड़ान: उत्तराखंड की बेटी ने अफ्रीका और यूरोप की सबसे ऊंची चोटियों पर फहराया तिरंगा
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- उत्तराखण्ड के कुमाऊं की बेटी रेखा तिवारी ‘पावनी’ ने 15दिन के भीतर अफ्रीका की सबसे ऊंची माउंट किलीमंज़ारो और यूरोप की एल्ब्रस चोटी पर तिरंगा फहराया दिया। पावनी ने अब माउंट एवरेस्ट पर अपने कदम रखने का मन बनाया है।

       दुनिया की सभी सात ऊँची चोटियों को फ़तह करने के मकसद से यू.एस.नगर में किच्छा के मल्ली देवरिया निवासी रेखा तिवारी ‘पावनी’ ने हाल ही में अफ़्रीका और यूरोप की सबसे ऊँची चोटियों पर तिरंगा फहरा दिया। पिछले 3 वर्षों से पावनी भवाली में रह रही है। रेखा उर्फ़ ‘पावनी’ ने बताया कि हिमांचल की  ABVIM अकादमी से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने दुनिया के सारे ऊँचे पर्वतों को फ़तह करने की ठानी। पिछले दिनों अफ़्रीका की सबसे ऊँची किलीमंज़ारो चोटी(5895मीटर)पर तिरंगा फहराने की ख़ुशी और भी दुगनी हो गई क्योंकि उसी दिन भारत के चन्द्रयान3 ने चाँद की सतह पर तिरंगा फहराया था ।उसके दो दिन बाद वह रुस के लिये रवाना हो गई, क्योंकि उनको यूरोप की सबसे ऊँची चोटी एल्ब्रस(5642मीटर )पर भी तिरंगा फहराना था, जो अफ़्रीका की चोटी पर चढ़ने से अलग था। माइनस सात डिग्री सेल्सियस के तापमान और विषम परिस्थिति में माउण्ट एल्ब्रस की चोटी पर तिरंगा फ़हराना एक अलग गर्व दे गया। उन्होंने कहा कि ये ख़ुशी और भी दोगुनी हो गई जब भारत के आदित्य L-1 का भी सफल प्रक्षेपण हुआ। कंप्यूटर इंजिनियर पावनी ने नौकरी छोड़कर अपनी आध्यात्मिक और यौगिक यात्रा में अपनी उड़ान को पंख लगा दीए। पावनी दुबई की सैलिब्रिटी और उद्योगपति सारा बेलहासा की पर्सनल लाइफ कोच भी रह चुकी हैं। पावनी का मकसद भविष्य में दुनिया की सभी ऊँची चोटियों को फ़तह करना है, जिसमें माउंट एवरेस्ट भी शामिल है। पावनी ने बताया कि उन्होंने वर्षों से अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से एक नारा‘Save earth, Save health’ का दिया है।


Previous Post

खुलासा: प्रदेश में ढाई वर्ष से कम समय में 3854 महिलायें, 1134 बालिकाये गायब

Next Post

हादसा (दुखद)-गंगोत्री एनएच पर गंगा नदी में गिरी कार, 3 की मौत, 03 घायल

Next Post
हादसा (दुखद)-गंगोत्री एनएच पर गंगा नदी में गिरी कार, 3 की मौत, 03 घायल

हादसा (दुखद)-गंगोत्री एनएच पर गंगा नदी में गिरी कार, 3 की मौत, 03 घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: विधानसभा सत्र से पहले उत्तराखंड सरकार के सामने नई चुनौती।जल्द बनाना होगा संसदीय कार्य मंत्री
  • हादसा: मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत..
  • छात्रहित में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय- ललित जोशी।
  • राष्ट्रीय डॉक्टर्स दिवस पर डॉ. साहिल महाजन हुए सम्मानित, सीएम धामी ने जताया आभार
  • बड़ी खबर: डीएम ने पकड़ा दोहरी भूमि बिक्री का फर्जीवाड़ा। अधीक्षण अभियंता का वाहन किया जब्त 
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!