हादसा: मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत..

स्टोरी (कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत बताए जा रहे हैं। नैनीताल जिला पुलिस ने दोनों को टाल से निकलकर पंचनामे और पोस्ट मोर्टेम की कार्यवाही के लिए रख दिया है। सीओ भावली, प्रमोद साह ने […]

स्टोरी (कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में भीमताल के समीप मूसाताल में डूबने से दो पर्यटकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय वायुसेना में कार्यरत बताए जा रहे हैं। नैनीताल जिला पुलिस ने दोनों को टाल से निकलकर पंचनामे और पोस्ट मोर्टेम की कार्यवाही के लिए रख दिया है।
सीओ भावली, प्रमोद साह ने बताया कि ये चार पर्यटक पाठानकोट से भीमताल और नैनीताल घूमने आए थे। आज ये लोग भीमताल से मूसाताल घूमने पहुंचे थे। ये कुल आठ लोग आए थे, जिसमें चार युवक और चार युवती थी।

ग्रुप से प्रिंस यादव और साहिल तालाब में नहाने के लिए उतरे। अचानक दोनों युवक डूब गए। इनके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन डूबते युवकों को कोई नहीं बचा सका।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकला। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने कहा कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने चेतावनी बोर्ड लगाए हैं, लेकिन बावजूद इसके लोग इन क्षेत्रों में नहाना जारी रख रहे हैं और ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts