पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट न्यूज: HNBGU के नियमविरुद्ध कदम पर राज्य सरकार, यू.जी.सी.और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी

October 5, 2023
in उत्तराखंड
हाईकोर्ट न्यूज़ : विधायक की हत्या में चौथा आरोपी भी हुआ बाइज्जत बरी
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के नियमविरुद्ध कदम पर राज्य सरकार, यू.जी.सी.और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने केंद्रीय विश्वविद्यालय से चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है, और नहीं करने पर कुलपति को व्यक्तिगत हाजिर होने को कहा है।

       आज उत्तराखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने देहरादून निवासी याचिकाकर्ता रवीन्द्र जुगरान की जनहित याचिका पर सुनवाई की। 

याची के अधिवक्ता अभीजय नेगी ने न्यायालय से कहा कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिला इंटर की मैरिट को आधार बनाकर किया जाय। क्योंकि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के 15 मार्च 2023 को यू.जी.सी.को लिखे पत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया की हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत ऊतर पूर्व राज्यों के केंद्रीय विश्वविद्यालयों को इस बार वर्ष 2023-24 के लिए सी.यू.इ.टी.में छूट दे दी जाय। 

इस पत्र का लाभ उठाते हुए ऊतर पूर्व राज्यों के केंद्रीय विश्वविद्यालयों ने अपने यहां सी.यू.इ.टी.की परीक्षा नहीं करायी और इंटर की मैरिट के आधार पर प्रवेश दिया। लेकिन आरोपी विश्वविद्यालय ने सी.यू.इ.टी.की परीक्षा करायी,जिसके कारण विश्वविद्यालय के कैम्पस कालेजों और संबद्ध अशासकीय महाविद्यालयों में दाखिला 20% तक ही हो सका। 

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से प्रार्थना कर कहा कि ,जब सी.यू.इ.टी.से छूट दे दी गई तो विश्वविद्यालय ने मेरिट के आधार पर दाखिला क्यों नहीं दिया ? न्यायालय ने इस संदर्भ में यू.जी.सी., राज्य सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय को भी नोटिस जारी किया है।

 


Previous Post

आदेश: इस जिले में शनिवार को छुट्टी के आदेश

Next Post

बड़ी खबर: सीयूईटी की परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को गढ़वाल विवि व संबद्ध कॉलेज में ऐसे मिलेगा एडमिशन

Next Post
बड़ी खबर: सीयूईटी की परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को गढ़वाल विवि व संबद्ध कॉलेज में ऐसे मिलेगा एडमिशन

बड़ी खबर: सीयूईटी की परीक्षा नहीं देने वाले छात्रों को गढ़वाल विवि व संबद्ध कॉलेज में ऐसे मिलेगा एडमिशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, दो चरणों में होंगे मतदान
  • डीएम सख्त – बैंक पस्त:  विधवा फरियादी की चौखट पर जाकर  डीसीबी ने लौटाये सम्पति के कागज। दिया नो ड्यूज सर्टीफिकेट
  • No update
  • बड़ी खबर: राज्य आंदोलनकारियों को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय देगा शिक्षा और चिकित्सा में राहत
  • हादसा: दीवार गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!