पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

भारतीय मजदूर संघ ने चमोली में ढोल-नगाड़ों के साथ किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।

June 24, 2022
in पर्वतजन
भारतीय मजदूर संघ ने चमोली में ढोल-नगाड़ों के साथ किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
ShareShareShare

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

थराली। भारतीय मजदूर संघ चमोली के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े श्रमिकों एवं मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को हल करने की मांग को लेकर यहां पर एक रैली निकाल कर प्रर्दशन करते हुए मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा है। जिसमें तत्काल मांगें पूरी नही होने पर आंदोलन को गति देने की चेतावनी दी गई हैं।

बृहस्पतिवार को पिंडर घाटी के तीनों विकासखंडों के साथ ही जिले के अन्य भागों से भवन सन्निर्माण संगठन, आशा कार्यकर्तीयों के साथ ही अन्य संगठनों से जुड़े श्रमिक, मजदूर, दैनिक भोगी कर्मचारी एकत्रित हुए। जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर ढोल-नगाड़ों के साथ भारतीय स्टेट बैंक थराली से तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली।

रैली के तहसील कार्यालय में पहुंचने पर रैली में सम्लित आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के गढ़वाल संरक्षक भैरव गिरी महाराज ने सरकार से श्रमिको का पंजीकरण कर श्रमिक कार्ड बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर का आयोजन किए जाने, श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ श्रमिको को दिए जाने, श्रमिको को कम-से-कम 100 दिन का रोजगार दिए जाने, मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 700 प्रति दिन किए जाने, आशा कार्यकर्ताओं को  18 हजार रुपए प्रति माह मानदेय दिए जाने, आशाओं को राज्य कर्मी घोषित किए जाने, उन्हे कोविड काल मे उनके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों के विरुद्ध सरकार द्वारा घोषित प्रोत्साहन राशि जल्द से जल्द भुगतान किए जाने की मांग की।

इस दौरान संघ के संगठन मंत्री प्रेम चंद्र देवराड़ी, नारायणबगड़ ब्लाक अध्यक्ष डॉ सुधीर नेगी, दीवान सिंह, थराली की आशा संगठन की ब्लाक अध्यक्ष देवेश्वरी पुरोहित आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी थराली को सौंपे। जिस में मांगें तत्काल पूरी नही किए जाने पर आंदोलन को उग्ररूप दिए जाने की चेतावनी दी गई हैं।


Previous Post

कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग चट्टान टूटने से बाधित

Next Post

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला 10 वर्षीय मासूम बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Next Post
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला 10 वर्षीय मासूम बच्ची का शव, हत्या की आशंका

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से झूलता मिला 10 वर्षीय मासूम बच्ची का शव, हत्या की आशंका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बर्खास्त। पढ़िए पूरी खबर ..
  • देवभूमि गोल्ड कप: मयंक रावत की धुआंधार पारी से सहगल क्रिकेट क्लब की जीत। अनिल जोशी रहे मुख्य अतिथि..
  • कर्ज के बोझ ने छीनी सात जिंदगियां : दून के एक ही परिवार ने पंचकूला में जहर खाकर की आत्महत्या..
  • बड़ी खबर: सुभाष उपाध्याय बने उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए न्यायाधीश
  • गंगोत्री-यमुनोत्री में श्रद्धालुओं का सैलाब । 27 दिन में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे धाम..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!