पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

बड़ी खबर : नगर निगम की अव्यवस्थाओं से परेशान लोग। रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन ..

December 18, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर : नगर निगम की अव्यवस्थाओं से परेशान लोग। रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन ..
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

नगर निगम की अव्यवस्थाओं और घोटालों से आक्रोशित राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज देहरादून नगर निगम का घेराव किया तथा बड़ा प्रदर्शन किया।
उग्र नारेबाजी के बीच नगर आयुक्त प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच आए और उनकी बात सुनी तथा ज्ञापन में बताए गए सभी बिंदुओं पर जांच करने और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, किंतु ज्ञापन देने के बावजूद रीजनल पार्टी के कार्यकर्ता देर तक नगर निगम की अव्यवस्थाओं अराजक्ताओं के खिलाफ नारेबाजी करते रहे ।
रीजनल पार्टी ने मांग की की नगर निगम भारी भरकम हाउस टैक्स तो ले रहा है लेकिन नगर क्षेत्र में शामिल हुए वार्डों की गलियों लाइट की व्यवस्था साफ सफाई और बिजली पानी का बुरा हाल है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वाल ने कहा कि देहरादून नगर निगम की आबादी और नाले-खाले की भूमि पर बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हो रखे हैं। इन कब्जों से संबंधित फाइलें भी गायब है , किंतु इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की महानगर अध्यक्ष शशि रावत ने कहा कि तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नगर निगम की आबादी तथा नाले खाले को अवैध कब्जों से मुक्त कराया जाए।
द्रोपती रावत ने नगर आयुक्त से आक्रोश जताते हुए शिकायत की कि नगर निगम में शामिल हुए नए वार्डों की सरकारी भूमि जो पहले ग्राम समाज का हिस्सा थी, इन पर बड़ी मात्रा में अवैध कब्जे हो रहे हैं लेकिन इसको लेकर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होने सुझाव दिया कि,- “नगर निगम में शामिल नए वार्डों की सरकारी भूमि पर से भी तत्काल कब्जे हटाए जाने की लिए अलग से यूनिट बनाई जाए। नगर निगम में शामिल हुए नए वार्ड प्रतिष्ठानों को टैक्स से मुक्त रखा जाए।”
संगीता नेगी ने कहा कि नगर निगम के अंतर्गत विभिन्न कॉलोनियों की सड़क अभी भी कच्ची हैं, इनको तत्काल पक्का किया जाए।
नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की सुविधा बेहद खस्ता हाल है इसके लिए तत्काल कार्रवाई की जाए ताकि नगर निगम के अंतर्गत आने वाली गालियां और सड़के रात के समय भी रोशन रह सकें।
कूड़ा एकत्र करने वाली कंपनियां नथुआ वाला जैसे इलाकों में अन्य क्षेत्रों से अधिक शुल्क ले रही हैं। तत्काल यह शुल्क कम किया जाए। इस मौके पर मौजूद
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने नगर आयुक्त से उम्मीद जताई कि वह यथाशीघ्र इन सभी समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे उन्होंने कहा कि यदि उपरोक्त मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी स्थानीय क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होगी।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल, महानगर अध्यक्ष शशि रावत , प्रदेश सहसंयोजक राजेंद्र सिंह गुसाई, अनिल जोशी, सुरेंद्र सिंह चौहान, संगीता नेगी, सीता रावत ,नीता रावत, जगदंबा बिष्ट, कलावती नेगी ,भगवती प्रसाद गोस्वामी,देवेन्द्र सती, सोभित भद्री ,प्रिया रावत ,रोशन उनियाल, दिगपाल सिंह बंगारी ,हीराबल्लभ जोशी ,अजय बहुगुणा ,दयाराम मनोड़ी, रेखा थपलियाल , अशोक नेगी, गौरी नेगी, देवेश्वरी गौड, सुमित्रा जोशी, सलौनी, राकेश राणा, धीर सिहं बिष्ट, सत्य प्रकाश गौड, माधो सिहं नेगी ,लता रावत ,संतोषी रावत, निर्मला खुगसाल ,बसंती गोस्वामी, शकुंतला झिकंवाण, तुलसी पुरोहित ,बिनिता नेगी, मीना बासखंडी ,माया राणा ,आदि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के तमाम पार्टी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता शामिल थे।


Previous Post

देश का प्रकृति परीक्षण अभियान के अंतर्गत किया गया परीक्षण कैंप का सफल आयोजन।

Next Post

बड़ी खबर : आउटसोर्स एजेंसी के नियुक्तियों पर विभाग ने लगाई रोक। कहा पहले शासन से लेंगे वित्तीय स्वीकृति

Next Post
एक्सक्लूसिव खुलासा : शातिर दिमाग लगाकर ग्राम प्रधान ने ठिकाने लगाई तमाम जमीने। बनी करोड़ों की मलकिन

बड़ी खबर : आउटसोर्स एजेंसी के नियुक्तियों पर विभाग ने लगाई रोक। कहा पहले शासन से लेंगे वित्तीय स्वीकृति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: खूनीगाड़ नहर में गूल निर्माण को लेकर करोड़ों के गड़बड़झाले का आरोप। जांच की मांग
  • वीडियो: भूस्खलन से यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मची अफरा-तफरी। 5 के दबने की आशंका 
  • ब्रेकिंग: हाइकोर्ट ने लगाई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक… 
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए जिलावार प्रभारी।वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  • बड़ी खबर: वन दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न l 70% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!