वीडियो: भूस्खलन से यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मची अफरा-तफरी। 5 के दबने की आशंका 

उत्तरकाशी, 23 जून 2025 –नीरज उत्तराखंडी  चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्ग यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार अपराह्न 4:12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 9 कैची के पास स्थित भैरव मंदिर के समीप अचानक हुए भूस्खलन में 3 से 5 यात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में […]

उत्तरकाशी, 23 जून 2025 –नीरज उत्तराखंडी 

चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्ग यमुनोत्री पैदल मार्ग पर सोमवार अपराह्न 4:12 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 9 कैची के पास स्थित भैरव मंदिर के समीप अचानक हुए भूस्खलन में 3 से 5 यात्रियों के दबने की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ व मेडिकल टीम को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया। रेस्क्यू कार्य तेजी से जारी है। इसके साथ ही पुलिस टीम भी राहत-बचाव कार्य के लिए मौके की ओर रवाना हो चुकी है।

एक यात्री का इलाज जानकीचट्टी अस्पताल में

प्रशासन ने जानकारी दी कि एक घायल यात्री को जानकीचट्टी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है

डीएम की सतत निगरानी

जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा स्मार्ट कंट्रोल रूम से स्थिति की निरंतर निगरानी की जा रही है। उन्होंने सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं

यात्रा मार्ग पर बढ़ी सतर्कता

इस घटना के बाद यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने पहले ही भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की चेतावनी दी थी। ऐसे में यह हादसा एक गंभीर चेतावनी के रूप में सामने आया है।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने यात्रियों से अत्यधिक सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा पर आगे बढ़ने की अपील की है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts