पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

खुलासा : PWD के जेई ने किया सड़क पर अतिक्रमण, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना

June 22, 2022
in पर्वतजन
खुलासा : PWD के जेई ने किया सड़क पर अतिक्रमण, कभी भी हो सकती है बड़ी दुर्घटना
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

अनुज नेगी

लैंसडाउन। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अतिक्रमण पर बुलडोजर चला रही है। लेकिन उत्तराखंड में अतिक्रमण हटाने में प्रदेश सरकार के पसीने छूट रहे है और प्रशासन के हाथ पांव फूल रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के दबंग जेई ही खुद सड़क पर अवैध अतिक्रमण कर होटल का निर्माण कार्य करा रहे हैं।

ताजा मामला लोक निर्माण विभाग लैंसडाउन का है। जहां लैंसडाउन-दुगड्डा मोटर मार्ग पर इन दिनों पीडब्ल्यूडी के दो दबंग जेई तुसरानी के समीप विभाग  की सड़क पर अतिक्रमण कर होटल का निर्माण कार्य करा रहे  हैं। जिसमें इन दबंग जेई ने विभाग की सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करके बहुमंजिला इमारत का निर्माण करा दिया है। जिसके कारण कभी भी उक्त स्थान पर कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

जिम्मेदार विभाग व प्रशासन इन दबंग जेई पर कार्यवाही करने से बचता नजर आ रहा है। आखिर विभाग भी कैसे कार्यवाही करेंगा, क्योंकि स्टाफ तो स्टाफ ही होता है।

बता दें कि लैंसडाउन लोक निर्माण विभाग की अधिकांश सड़को पर होटल कारोबारियों ने अवैध अतिक्रमण कर अपना खुद का होटल व पार्किंग बना रखी है।लेकिन जिम्मेदार विभाग इन होटल कारोबारियों पर कानूनी कार्यवाही करने से बचता आ रहा है। क्योंकि होटलों के मालिक प्रशासन के आला अधिकारियों की अच्छी तरह से खातिरदारी करते है।

वहीं अब विभाग के अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह बिष्ट जांच कराने की बात कह रहे है। लेकिन ये जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगी।

 


Previous Post

हाईकोर्ट की फटकार के बाद रामविलास यादव पेश हुए विजिलेंस दफ्तर, आय से अधिक 500 गुना संपत्ति का है आरोप

Next Post

दुखद: विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

Next Post
दुखद: विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

दुखद: विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: खूनीगाड़ नहर में गूल निर्माण को लेकर करोड़ों के गड़बड़झाले का आरोप। जांच की मांग
  • वीडियो: भूस्खलन से यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर मची अफरा-तफरी। 5 के दबने की आशंका 
  • ब्रेकिंग: हाइकोर्ट ने लगाई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर रोक… 
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए जिलावार प्रभारी।वरिष्ठ नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी
  • बड़ी खबर: वन दरोगा भर्ती परीक्षा संपन्न l 70% अभ्यर्थी रहे उपस्थित
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!