दुखद: विवाहिता ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला थराली। तहसील थराली के पार्था गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को विवाहिता दीपा देवी पत्नी बलिराम (उम्र 27 वर्ष) निवासी पार्था गाँव, थराली ने विषाक्त पदार्थ का गटक लिया। जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन महिला को तत्काल […]

रिपोर्ट- गिरीश चंदोला

थराली। तहसील थराली के पार्था गांव में एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को विवाहिता दीपा देवी पत्नी बलिराम (उम्र 27 वर्ष) निवासी पार्था गाँव, थराली ने विषाक्त पदार्थ का गटक लिया। जिसके बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाये। सामुदायिक स्वास्थ्य के डॉ नवनीत चौधरी ने बताया कि परिजनों द्वारा महिला को हॉस्पिटल लाये जाने तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना थराली उपनिरीक्षक सिखा तेव्रवाल ने बताया कि पार्था गांव की विवाहित की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Also Read This

टीएचडीसी टनल हादसा: मलबा और पानी भरने से हड़कंप, 16 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

चमोली/ गिरीश चंदोला उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने की सूचना मिलने से...

ब्रेकिंग : दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का ट्रांसफर, देंखे आदेश 

उत्तराखंडउत्तराखंड आबकारी विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तैनात दो प्रधान आबकारी सिपाहियों का...

Related Posts