पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

दो अक्टूबर : देश का अहिंसा दिवस ,उत्तराखंड का काला दिवस। हरे हैं अभी भी मुजफ्फरनगर कांड के जख्म 

October 2, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT
भले ही आज सारा देश 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के रूप में मनाता है, लेकिन उत्तराखंड के लिए यह दिन 1994 में काला दिवस के रूप में बदल गया था।
आज लोग इस दिन अहिंसा के दिवस के रूप में याद कर रहे हैं लेकिन उत्तराखंड के लोग इस दिन को शहीद आंदोलनकारियों को इंसाफ दिलाने और उनके सपनों का उत्तराखंड बनाने की दिशा में हम कितना कदम चले हैं, इसका विश्लेषण कर रहे हैं।
 आज के ही दिन 1994 की रात को उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर जब सैकड़ों प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक दिल्ली जा रहे थे, तो मुजफ्फरनगर की रामपुर तिराहे पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की सपा सरकार के आदेश पर पुलिस ने जमकर दमन किया था और 7 आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी।
मुजफ्फरनगर कांड में देहरादून के राजेश नेगी, उखीमठ के अशोक, नेहरू कॉलोनी श्री रविंद्र रावत पोलू, भाववाला के सत्येंद्र चौहान, बद्रीपुर के गिरीश बद्री, अजबपुर के राजेश लखेड़ा, ऋषिकेश के सूर्य प्रकाश थपलियाल शहीद हो गए थे। देहरादून के राजेश नेगी के शव को तो गंग नहर में फेंक दिया गया था।
आंदोलनकारियों पर जमकर लाठियां और गोलियां बरसाई गई थी। इस कांड में सात आंदोलनकारी शहीद हुए थे तथा 60 से भी अधिक लोग घायल हुए थे। 16 महिलाओं के साथ बलात्कार और अन्य शारीरिक शोषण हुआ।
उत्तराखंड आंदोलनकारियों के जहन में आज भी वह काला दिवस ताजा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर 1995 में 28 पुलिसकर्मियों पर बलात्कार डकैती जैसे केस दर्ज हुए लेकिन कमजोर पैरवी के चलते अधिकांश अपराधी दोषमुक्त हो गए।
 अब तक उत्तराखंड के सभी मुख्यमंत्री लगभग हर साल यहां पर आकर इस दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं और दो-चार जुमले संबोधित करके वापस अपने सियासी गलियारों में कैद हो जाते हैं।
 उत्तराखंड आंदोलनकारियों को इंसाफ दिलाने के लिए तमाम मुकदमे आज भी लचर पैरवी के शिकार हैं।
कोई भी सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं रही। बल्कि इस कांड के मुख्य अभियुक्तों से अपने रिश्ते प्रगाढ़ करने में लगे रहे।
 उत्तराखंड की धरती मां आज भी बॉलीवुड की शोले फिल्म की तरह इसी उम्मीद पर है कि उनके करन अर्जुन आएंगे लेकिन जाने कब आएंगे वक्त को भी इसका इंतजार है !

Previous Post

सुपरवाइजर ने स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दो महिला कर्मचारियों पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप

Next Post

अफसर ठेके-टेंडर के प्रस्ताव लिखते हैं अंग्रेजी मे। नेताजी पीट रहे माथा। उतरे विरोध मे

Next Post

अफसर ठेके-टेंडर के प्रस्ताव लिखते हैं अंग्रेजी मे। नेताजी पीट रहे माथा। उतरे विरोध मे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • एक्शन: मां-बेटे को बंदूक से डराता था पिता।डीएम से लगाई गुहार,लाइसेंस सस्पेंड..
  • हाईकोर्ट न्यूज: दून की नदियों, जल स्रोतों और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा। सरकार से मांगी रिपोर्ट..
  • बड़ी खबर: देर रात यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया हुड़दंग। पुलिस ने सिखाया सबक ..
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 22,429 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित। अब मैदान में 32,580 प्रत्याशी..
  • भीषण हादसा: ट्रक और डंपर की टक्कर। ट्रक चालक की मौत, डंपर चालक घायल
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!