भीषण हादसा: ट्रक और डंपर की टक्कर। ट्रक चालक की मौत, डंपर चालक घायल

 जुलाई 2025 ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना देवप्रयाग के मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के पास हुई। आमने-सामने की टक्कर बनी मौत का कारण प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

 जुलाई 2025

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना देवप्रयाग के मूल्यगांव स्थित पतंजलि आश्रम के पास हुई।

आमने-सामने की टक्कर बनी मौत का कारण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक खाली डंपर देवप्रयाग से श्रीनगर की ओर जा रहा था, जबकि ट्रक श्रीनगर से ऋषिकेश की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई।

ट्रक के अगले हिस्से में बुरी तरह फंसा चालक

टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठा चालक बुरी तरह फंस गया। स्थानीय पुलिस और राहत दल ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया लेकिन तब तक ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी।

मृत और घायल की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले ट्रक चालक की पहचान ताजबर सिंह पुत्र श्री गोविंद, निवासी गणेश नगर, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। वहीं डंपर चालक महावीर महर पुत्र सुर्जन सिंह, निवासी ग्राम ज्ञानासू, टिहरी को घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रैफिक बहाल, जांच जारी

पुलिस ने तत्काल दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कर दिया है। साथ ही, आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा, लेकिन अब स्थिति सामान्य है।

Also Read This

दुःखद-नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत, सूचना विभाग और प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर...

बड़ी खबर : अपराधियों पर डीएम का शिकंजा, दो आरोपी छह माह के लिए जिला बदर

रिपोर्ट-कमल जगातीनैनीताल जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त दो आरोपियों के खिलाफ...

Related Posts