पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

RTI खुलासा : 2023 में राज्य में 421 बलात्कार के केस दर्ज। इस जिले में सर्वाधिक 204 मामले ..

August 23, 2024
in उत्तराखंड
बड़ी खबर: अस्पताल में किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, पॉक्सो में मामला दर्ज
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

काशीपुर। देेश में आजकल बलात्कार व महिला उत्पीड़न को लेकर आन्दोलन हो रहे हैं, लेकिन शांत माना जाने वाला उत्तराखंड राज्य भी इसमें पीछे नहीं हैं। 

उत्तराखंड में वर्ष 2023 में 421 बलात्कार के अपराध पुलिस में दर्ज हुये हैं, जिसमें अकेले उधमसिंह नगर जिले में 204 बलात्कार केस दर्ज हुये हैं। 

यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय से वर्ष 2023 में दर्ज अपराधों सम्बन्धी विवरणों की सूचना चाही थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक), शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 53 दिनांक 29 जुलाई 2024 के साथ पुलिस उपाधीक्षक सी.सी.टी.एन.एस. विवेक सिंह कुटियाल द्वारा उपलब्ध कराये गये वर्ष 2023 के महिला उत्पीड़न सम्बंधी अपराधों के विवरण की सत्यापित फोटो प्रति उपलब्ध करायी है।

 उपलब्ध महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराधों के विवरण के अनुसार वर्ष 2023 में उत्तराखंड में 421 बलात्कार के अपराध दर्ज हुये है। इसमें सर्वाधिक 204 उधमसिंह नगर जिले में, दूसरे स्थान पर 85 देहरादून, तीसरे स्थान पर 50 हरिद्वार, चैथे स्थान पर 26 नैनीताल जिले में दर्ज हुये हैं। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा में 3, बागेश्वर में 5, चमोली व उत्तरकाशी में 2-2, चम्पावत में 4, पौड़ी गढ़वाल में 13, पिथौरागढ़ में 8, टिहरी गढ़वाल में 19, बलात्कार दर्ज हुये हैं। केवल रूद्रप्रयाग ही ऐसा जिला है जिसमें बलात्कार का कोई अपराध दर्ज नहीं है। 

वर्ष 2023 में 48 दहेज हत्या के अपराध दर्ज हुये हैं, जिसमें सर्वाधिक 16 हरिद्वार, दूसरे स्थान पर 12 उधमसिंह नगर, तीसरे स्थान पर 6 नैनीताल तथा चौथे स्थान पर 3 देहरादून में दर्ज हुये हैं। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिलों में 2-2 तथा अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चम्पावत, पौड़ी गढ़वाल जिलों में 1-1 दहेज हत्या का अपराध दर्ज हुआ है। केवल टिहरी गढ़वाल ही ऐसा जिला है जिसमें दहेज हत्या का कोई अपराध दर्ज नहीं हैं।

वर्ष 2023 में उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में 1 एसिड अटैक का अपराध भी दर्ज है। वर्ष 2023 में उत्तराखंड के सभी जिलों में दहेज उत्पीड़न के कुल 1016 अपराध दर्ज हुये हैं। इसमें सर्वाधिक 382 देहरादून जिले में, दूसरे स्थान पर 249 उधमसिंह नगर जिले में, तीसरे स्थान पर 203 हरिद्वार जिले तथा चैथे स्थान पर 110 नैनीताल जिले में दर्ज हुये है। इसके अतिरिक्त अल्मोड़ा में 11, बागेश्वर में 3, चम्पावत में 9, पौड़ी गढ़वाल में 15, पिथौरागढ़ में 13,  टिहरी गढ़वाल में 15, उत्तरकाशी में 4 तथा चमोली और रूद्रप्रयाग जिलों में 1-1 दहेज उत्पीड़न का अपराध दर्ज हुआ है।

वर्ष 2023 में महिला अपहरण के 698 अपराध उत्तराखंड के 12 जिलों में दर्ज हुये है केवल टिहरी गढ़वाल में ही अपहरण का कोई अपराध नहीं हुआ हैं। अपहरण के सर्वाधिक 183 अपराध हरिद्वार जिले तथा दूसरे स्थान पर 178 अपराध देहरादून व उधमसिंह नगर जिलों, तीसरे स्थान पर 44 अपराध नैनीताल जिले, चैथे स्थान पर 27 अपहरण अल्मोड़ा जिले में दर्ज किये गये है। इसके अतिरिक्त चमोली में 15, चम्पावत में 12, पौड़ी गढ़वाल में 22, पिथौरागढ़ में 20, रूद्रप्रयाग में 8, उत्तरकाशी में 9 तथा बागेश्वर में 1 अपराध दर्ज हुआ है जबकि 1 अपहरण रेलवे पुलिस जी.आर.पी. में भी दर्ज हुआ है। 

महिला पर हमले के उत्तराखंड में दर्ज 624 अपराधों में सर्वाधिक 156 देहरादून, दूसरे स्थान पर 146 हरिद्वार, तीसरे स्थान पर 128 उधमसिंह नगर, चैथे स्थान पर 104 नैनीताल जिले में दर्ज हुये है। अन्य जिलों में अल्मोड़ा में 15, बागेश्वर में 4, चमोली में 7, चंपावत में 13, पौड़ी गढ़वाल में 14, पिथौरागढ़ में 22, रूद्रप्रयाग में 2, टिहरी गढ़वाल में 8 तथा उत्तरकाशी में 5 अपराध दर्ज हैं।

महिला अपमान के उत्तराखंड में दर्ज 26 अपराधों में सर्वाधिक 11 देहरादून जिले, दूसरे स्थान पर 8 हरिद्वार, तीसरे स्थान पर 3-3 अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ तथा  चैथे स्थान पर 1 चमोली में दर्ज हुये हैं। अन्य 8 जिलों में महिला अपमान का कोई अपराध दर्ज नहीं हुआ है। 

अपराध में दर्ज अनैतिक व्यापार के 26 अपराध केवल 4 जिलों में दर्ज किये गयेे हैं। जिसमें देहरादून में 10, नैनीताल में 7, हरिद्वार में 6 अपराध शामिल है।


Previous Post

 प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने भराड़ीसेंण में जाकर प्रदेश के मुखिया धामी को रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु कामना की

Next Post

हादसा : चलती ट्रेन के गेट पर रील बनाना युवक को पड़ा भारी

Next Post
हादसा : चलती ट्रेन के गेट पर रील बनाना युवक को पड़ा भारी

हादसा : चलती ट्रेन के गेट पर रील बनाना युवक को पड़ा भारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • असाधारण कार्यशैली के लिए देहरादून डीएम सविन बंसल को मिला ‘लोकरत्न हिमालय सम्मान’
  • बड़ी खबर: राजकीय महाविद्यालयों में जल्द तैनात होंगे 117 योग प्रशिक्षक। अंतिम चरण में पहुंची नियुक्ति प्रक्रिया ..
  • वीडियो: हरियाणा के पर्यटको को कार से स्टंटबाजी पड़ी महंगी। गाड़ी जब्त, लिखित माफी भी मांगी 
  • सावधान: दून सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी..
  • फर्जीवाड़ा: दून में निरस्त राशनकार्ड पर बने 9,428 आयुष्मान कार्ड। करोड़ों की चपत
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!