प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों ने भराड़ीसेंण में जाकर प्रदेश के मुखिया धामी को रक्षा सूत्र बांधकर की दीर्घायु कामना की

आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा भराडीसेंड विधानसभा में ब्रह्माकुमारी बहनों के द्वारा माननीय अध्यक्ष उत्तराखंड विधानसभा श्रीमती रितु भूषण खंडूरी जी माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं समस्त माननीय मंत्री महोदय तथा सभी माननीय विधायकों को एवं विधानसभा सत्र में आए हुए अधिकारियों कर्मचारियों एवं मीडिया के भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर सभी की दीर्घायु एवं उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की सभी को सम्मान के रूप में ईश्वरीय सौगात एवं मिठाई भी दी गई। सभी माननीय सदस्यों को ब्रह्मा कुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान आने का स्नेह भरा निमंत्रण भी दिया गया

 

इसके अतिरिक्त विगत वर्ष नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तराखंड सरकार और ब्रह्माकुमारी के मध्य एमओयू किया गया था। एमओयू के अंतर्गत संस्था के द्वारा जो कार्य किए गए हैं उसकी रिपोर्ट विधानसभा के समस्त माननीय सदस्यों को प्रस्तुत भी की गई।

 

इस दौरान माननीय अध्यक्ष महोदय, उत्तराखंड विधानसभा श्रीमती रितु खंडूरी जी के द्वारा ब्रह्मा कुमारीज के द्वारा किया गया रक्षाबंधन पर्व पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा रक्षाबंधन पर्व एक पवित्र पर्व है और मुझे प्रसन्नता है की मेरे सत्र की अध्यक्षता के दौरान ब्रह्माकुमारी बहन ने विधानसभा में आकर के सभी सदस्यों को राखी बांधी। और उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के द्वारा किए जा रहे नशा मुक्ति एवं समाज कल्याण के लिए अन्य प्रयासों की सराहना की। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा आए हुए ब्रह्मा कुमारीज परिवार की भाई बहनों को सम्मान के रूप में विधानसभा की तरफ से सौगात भी दी ।

 

इस कार्यक्रम में ब्रह्माकुमार मेहरचंद निदेशक गढ़वाल क्षेत्र, उत्तराखंड बी .के नीलम, बी.के उषा, बी.के सरिता,

पूर्व राज्य मंत्री श्री सुरेश बिष्ट पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रीमती मीना कांडपाल सहित ब्रह्माकुमारी परिवार के अन्य भाई बहने उपस्थित रहे

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts