पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

एक्सक्लूसिव  : केंद्रीय गृह सचिव के सख्त रुख के बावजूद उत्तराखंड में हो रहे शत्रु संपत्तियों पर अवैध कब्जे। प्लाटिंग करके बेच रहे माफिया

September 9, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare

सुजहात यार /किच्छा-

उत्तराखंड में देहरादून उधम सिंह नगर नैनीताल और अल्मोड़ा में आजादी से पहले की काफी ऐसी संपत्तियां हैं जो यहां से पाकिस्तान जाने वाले लोग छोड़ गए थे।
 इन संपत्तियों पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं।
 इन्हें शत्रु संपत्तियां कहा जाता है।
 उत्तराखंड में हो रहे इन कब्जों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय काफी गंभीर है।
 भारत सरकार के गृह सचिव के निर्देशों पर 28 जुलाई 2020 को प्रदेश में स्थित शत्रु संपत्तियों की समीक्षा की गई थी।
 इसमें संबंधित जनपदों के अधिकारी भी उपस्थित थे। भारत सरकार के गृह सचिव ने 8 जुलाई को बाकायदा इस बैठक का एजेंडा तक तय किया था।
 प्रदेश में शत्रु संपत्तियों के सत्यापन मूल्यांकन और सर्वे कराए जाने के साथ-साथ अवैध कब्जों को हटाए जाने और विवाद की स्थिति में न्यायालयों में दायर वादों की स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
 फिर भी भूमाफिया बाज नहीं आ रहे हैं।
 यह हालत तब है, जबकि 23 जुलाई को ही राजस्व विभाग के प्रभारी सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारों जिलों के जिलाधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी।
 उधम सिंह नगर मे भी बड़े पैमाने पर शत्रु संपत्तियों पर कब्जे किए जा रहे हैं। हाल ही में डीएम एक कार्रवाई के आदेश दिये हैं।

शत्रु सम्पति पर अवैध कब्जाधारी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए डीएम ने 

किच्छा मे शत्रु  संपति पर अवैध प्लाटिंग एवं अतिक्रमण करने की शिकायत पर डीएम रंजना राजगुरु ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। डीएम रंजना राजगुरु ने जिला विकास प्राधिकरण एवं उपजिलाधिकारी किच्छा को कारवाई के आदेश दिए हैं। आपको बता दें कि किच्छा के एक क्षेत्र में शत्रु संपति पर प्लाटिंग करने तथा अतिक्रमण करने की शिकायत डीएम रंजना राजगुरु से की गई थी।जिस पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए जिला विकास प्राधिकरण और किच्छा के उपजिलाधिकारी को प्लाटिंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर को भी एक पत्र लिखकर प्लाटिंग करने वाले और अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि किच्छा के ग्राम दरुउ तेहसील किच्छा में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से शत्रु संपति पर कब्जा कर वहां अवैध प्लाटिंग कर अतिक्रमण कराया जा रहा था।एक समाजिक कार्यकर्ता की शिकायत पर डीएम रंजना राजगुरु ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।दरऊ में कुछ लोगों ने साजिशन शत्रु सपति पर अवैध कब्जा कर वहां पर प्लाटिंग शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि ग्राम के ही लोगों को मोंटे दामों पर शत्रु संपति की जमीन पर बसाने की साज़िश की जा रही है।जिसकी शिकायत जिलाधिकारी रंजना राजगुरु के पास एक सामाजिक कार्यकर्ता ने लिखित रूप में दर्ज कराई। जिसके बाद जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Previous Post

छात्रवृत्ति घोटाला : भाजपाई विधायकों के कॉलेजों पर कार्यवाही पर फूला जीरो टोलरेंस का दम। केंद्रीय एजेंसियों का दखल शुरू

Next Post

सेक्स स्कैंडल : "पीड़िता के खिलाफ एमएलए हॉस्टल में गन प्वाइंट पर दिलवाए गनर से बयान"

Next Post

सेक्स स्कैंडल : "पीड़िता के खिलाफ एमएलए हॉस्टल में गन प्वाइंट पर दिलवाए गनर से बयान"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फ़ैसले..
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू, उत्तर भारत से 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: केवल संचालन खर्च तक ही वसूली की अनुमति। अतिरिक्त फीस लौटाने के निर्देश
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!