उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान

देहरादून में धूप-उमस का दौर जारी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में येलो अलर्ट जारी देहरादून, 28 मई 2025 — उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में जहां मंगलवार को धूप खिली रही और उमस ने लोगों को बेहाल किया, वहीं पर्वतीय […]

  • देहरादून में धूप-उमस का दौर जारी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत में येलो अलर्ट जारी

देहरादून, 28 मई 2025 — उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में जहां मंगलवार को धूप खिली रही और उमस ने लोगों को बेहाल किया, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी दर्ज की गई।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में आज आंशिक बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना है। खासतौर पर नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मैदानी इलाकों में उमस से लोग परेशान
देहरादून और आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को सुबह से तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद तेज उमस ने लोगों को खूब पसीना छुड़ाया। लोग गर्मी और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए छांव और ठंडी जगहों का सहारा लेते नजर आए। दूसरी ओर, पर्वतीय इलाकों में दिनभर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।

अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज यूं ही बदलता रहेगा। देहरादून सहित मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : MBBS दाखिले के लिए फर्जी प्रमाणपत्र मामले में एक और आरोपी गिफ्तार

Dehradun MBBS Admission Scam: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर MBBS समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला दिलाने के मामले में उत्तराखंड पुलिस की विशेष जांच...

बड़ी खबर: गोल्ड लोन के गहने चोरी होने पर यूको बैंक ने किया रू. 14.18 लाख का भुगतान

काशीपुर। गोल्ड लोन के लिए बैंक में गिरवी रखे सोने के आभूषण चोरी होने के मामले में यूको बैंक ने दो उपभोक्ताओं को कुल...

Related Posts