पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

बड़ी खबर: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए छात्र परिषद का विधिवत गठन

August 30, 2023
in पर्वतजन
बड़ी खबर: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए छात्र परिषद का विधिवत गठन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए छात्र परिषद का विधिवत गठन हो गया है। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं डीन स्टूडेंट वेलफेयर की देख-रेख में सभी 11 स्कूलों के करीब 100 प्रतिनिधियों इस चुनाव प्रर्किया सम्पन्न होने के बाद छात्र परिषद गठित की गई। छात्र परिषद के अध्यक्ष अपर्ण मौर्य के अलावा सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष समेत कुल 8 पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने छात्र परिषद के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दी हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डा0) यशवीर दिवान ने कहा विश्वविद्यालय की छात्र परिषद का सांस्कृतिक,सामाजिक गतिविधियों के अलावा छात्रों के बीच जन-जागरुकता फैलाने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण योगदान रहता है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा0 अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि छात्र परिषद विश्वविद्यालय में छात्रों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच सेतू का कार्य करती है।

विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर मनोज चन्द्र तिवारी ने छात्र परिषद के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की गतिविधियों में छात्र परिषद की सक्रिय भागीदारी रहती है। उन्होने कहा कि छात्र परिषद के पदाधिकारी छात्रों की बात विश्वविद्यालय प्रसाशन तक सीधे पंहुचा सकते हैं। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्रोफेसर मनोज गहलोत ने भी कार्यकारणी को सफल कार्यकाल हेतु बधाई दी है।

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा0 कंचन जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्र परिषद में अध्यक्ष अपर्ण मौर्य, उपाध्यक्ष आकृति रावत, सचिव मनुश्री रावत, संयुक्त सचिव माहिया, कोषाध्यक्ष मोहित गोयल, सांस्कृतिक सचिव अनीश, खेल सचिव प्रियांशु मेहरा एवं इतिहासकार के पद पर अक्षत सिंह निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के सभी 11 स्कूलों के करीब 100 छात्र प्रतिनिधियों ने विधिवत चुनाव प्रर्किया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया है। उन्होंने बताया कि पूरे विश्वविद्यालय में छात्रों के 11 क्लब भी बनाए गए हैं जिसमें छात्र परिषद सक्रिय रुप से काम कर रही है। छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रों की ओर से हर सम्भव सहयोग करने की शपथ ली। छात्र परिषद के अध्यक्ष अपर्ण मौर्य ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री मंहत देवेंद्र दास जी महराज का अभार प्रकट करते हुए कहा कि नव निर्वाचित छात्र परिषद विश्वविद्यालय में छात्र हितों के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करेगी।


Previous Post

बड़ी खबर: हाईकोर्ट के आदेश पर प्राधिकरण ने सील किया व्यावसायिक निर्माण

Next Post

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

Next Post
बिग ब्रेकिंग : 23 IAS – PCS अधिकारियों के बंपर तबादले

बिग ब्रेकिंग: IAS-PCS के बंपर तबादले। देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी अनियंत्रित कार। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल..
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड को मिली रणजी सहित तीन बड़ी ट्रॉफियों की मेजबानी। क्रिकेट को मिलेगी नई उड़ान
  • ब्रेकिंग हाइकोर्ट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार..
  • यमुनोत्री हादसा:  भूस्खलन से दो की मौत, एक घायल, दो अब भी लापता। रेस्क्यू जारी…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!