पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में 1000 से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां

September 25, 2022
in पर्वतजन
श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज़ में 1000 से अधिक शिशु रोग विशेषज्ञों ने सांझा की जानकारियां
ShareShareShare

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के शिशु रोग विभाग एवम् इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आई.ए.पी.) की देहरादून शाखा के सहयोग से राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में किया गया। 11वीं नॉर्थ जॉन पैडीकॉन-2022 में शिरकत करने के लिए देश के 8 राज्यों से करीब 1000 डॉक्टर्स एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उतराखण्ड के लिए यह पहला अवसर है जब देहरादून में एक छत के नीचे इतने व्यापक पैमाने पर शिशु रोग विशेषज्ञ देश के कोने कोने से जुटे हैं। 

शनिवार को श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हेल्थ साइंसेज के सभागार में मेडिकल सैशन का शुभारंभ इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने किया। पीडिया डाइनोमिक्स एण्ड कायनाटिक्स थीम पर आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में शिशु रोग विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर शिशु रोगों से जुड़े आंकड़ांे, शिशुओं से सम्बन्धित बीमारियों की रोकथाम व उपचार पर विचार सांझा किये। दुनिया भर में शिशुओं से सम्बन्धित बीमारियों उनके रोकथाम व उपचार सम्बन्धित विषयों पर शोधार्थियों ने करीब 400 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुत किये। राष्ट्रीय अधिवेशन का उद्देश्य समसामियक शिशु रोगों के उपचार से सम्बन्धित अत्याधुनिक उपचार पद्धतियों जानना समझना व उनका आदान प्रदान करना है। 

    इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रमेश कुमार ने छाती एवम् श्वास रोगों में एंटीबायोटिक्स दवाओं के उपयोग, महत्व एवम् प्रभाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए शोध कार्योंं को रेखांकित करते हुए कहा कि अत्यधिक एंटीबायोटिक्स के उपयोग से बचना चाहिए। लोगों द्वारा एंटिबायोटिक्स का बिना चिकित्सक की सलाह के उपयोग गम्भीर विषय है। विश्व स्तर के कई बडे़ शोध इस निष्कर्ष की ओर से इशारा कर रहे हैं। मानव शरीर पर कई एंटीबायोटिक्स बेअसर हो चुकी हैं, आपातकालीन स्थिति में डॉक्टर के पास बहुत कम विकल्प एंटीबायोटिक्स के रूप में बचते हैं, यह भी एक गम्भीर समस्या है। 

इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के वर्ष 2021 राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पीयूष गुप्ता ने बाल विकास एवम् शिशु पोषण से जुड़े मेडिकल, वैज्ञानिक एवम् व्यावहारिक बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के कई राज्यों में बाल कुपोषण के मामले बेहद चिंताजनक हैं। बाल कुपोषण एवम् बाल विकास का विषय वैश्विक स्तर पर भी चिंताजनक है। शिशुओं के सर्वांगीण विकास में देश की सरकारों, माता-पिता समाज व शिशु रोग विशेषज्ञों की अपनी अपनी भूमिका है। इन सभी को एक रेखा में आकर सामुहिक प्रयास करने होंगे। 

शाम को होटल एल पी विलाज में आयोजित सैशन का शुभारंभ केबिनेट मिनिस्टर रेखा आर्य ने किया. बाल विकास एवम महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि समाज को सही व नई दिशा देने में डॉक्टरों का योगदान अति महत्वपूर्ण है.0डॉक्टरी का पेशा सेवा भाव से जुड़ा है. उन्होंने राज्य सरकार की ओर से नॉर्थ जोन से पधारे सभी डॉक्टरों का आभार एवम अभिनंदन किया.

इण्डियन एकेडमी ऑफ पीडियोट्रिक्स (आई.ए.पी) उत्तराखण्ड इकाई के अध्यक्ष डॉ राजीव श्रीवास्तव ने देश भर से उत्तराखण्ड पधारे सभी शिशु रोग विशेषज्ञों का स्वागत किया व आभार जताया। आई.ए.पी. देहरादून शाखा के अध्यक्ष डॉ सुमित वोहरा ने कहा कि यह आई.ए.पी. देहरादून के लिए गर्व की बात है कि आप सभी के सहयोग से राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन देवभूमि उत्तराखण्ड के देहरादून में सम्भव हो सका है। राष्ट्रीय अधिवेशन के सफल आयोजन पर उन्होंने सभी सहयोगी साथी डॉक्टरों का आभार जताया। 

इस सम्मेलन के आयोजन अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र सिंह एवम् विनीत सक्सैना राष्ट्रीय सचिव आई.ए.पी. के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन से आयोजक सचिव डॉ उत्कर्ष शर्मा, डॉ श्रुति कुमार, डॉ आशीष सेठी, डॉ तन्वी खन्ना, डॉ यूवीअशांक ऐरन एवम् सम्पूर्णं आई.ए.पी उत्तराखण्ड राज्य एवम् आइ.ए.पी. देहरादून के सदस्यों द्वारा यह सम्मेलन उत्पादित किया गया। 

बॉक्स समाचार

उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिशु रोग विशेषज्ञों को किया सम्मानित

शिशु रोग विशेषज्ञ के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने वाले डॉक्टरों को कार्यक्रम में  सम्मानित किया। विशेषतः डॉ के.एन. लेखेड़ा, डॉ के के अग्रवाल, डॉ दीवान सिंह, डॉ किरन कॉलरा को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन सभी शिशु रोग विशेषज्ञों  के योगदान की सराहना करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Previous Post

ब्रेकिंग : हाकम की हवेली पर कल चलेगा बुलडोजर

Next Post

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड ने की अंकिता को न्याय दिलाने की मांग

Next Post
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड ने की अंकिता को न्याय दिलाने की मांग

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड ने की अंकिता को न्याय दिलाने की मांग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फ़ैसले..
  • उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार। मैदानों में उमस से लोग परेशान
  • एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू, उत्तर भारत से 5000 से अधिक अभ्यर्थियों ने लिया भाग
  • प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम: केवल संचालन खर्च तक ही वसूली की अनुमति। अतिरिक्त फीस लौटाने के निर्देश
  • ब्रेकिंग: त्रिकाल शराब ब्रांड पर आबकारी विभाग सख्त, लगाया बैन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!