पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ने किया श्रीमहंत महाराज का सम्मान

September 8, 2023
in पर्वतजन
शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ने किया श्रीमहंत महाराज का सम्मान
ShareShareShare

देहरादून। लायंस क्लब ग्रीन वैली देहरादून के पदाधिकारियरों ने बुधवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लायंस क्लब ग्रीन वैली की ओर से श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब ग्रीन वैली के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज स्वयं एक ख्याति प्राप्त बुद्धिजीवी शिक्षाविद् हैं। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के कुशल नेतृत्व व मागदर्शन में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ व 100 से अधिक पब्लिक स्कूल कुशलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं व समाज को नई दिशा देने का काम कर रहे हैं। 

बुधवार सुबह लायंस क्लब ग्रीन वैली के पदाधिकारी श्री दरबार साहिब पहुंचे। लायंस क्लब ग्रीन वैली के  अध्यक्ष विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष वी.के गोयल व क्लब के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर के संस्थान विशेष नाम व पहचान रखते हैं। समाज को नई दिशा देने में एसजीआरआर ग्रुप के शैक्षणिक संस्थान उत्तर भारत मंे विशेष भूमिका निभा रहे हैं। 

      श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक सभ्य समाज का निर्माता होता है। अच्छे शिक्षक को सदैव शिक्षा देने के साथ साथ छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण व व्यक्तित्व विकास के लिए अग्रसर रहना चाहिए। उन्हें छात्र-छात्राएं को शिक्षा के साथ राष्ट्र निर्माण के सजग प्रहरी के रूप में तैयार करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्रीन वैली के अध्यक्ष विजय गुप्ता, सचिव प्रमोद रंजन कुकरेती, कोषाध्यक्ष आर.के.गोस्वामी, पी.एल. सेठ, के.पी.एल. गुप्ता, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Previous Post

बड़ी खबर : पदोन्नति घोटाले के कारण अटकी वनदारोगा भर्ती

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

स्वास्थ्य मंत्री व लैंसडाउन विधायक ने श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • कहर: यहां फैला पशुओं में मौत का अज्ञात वायरस।80 से अधिक की गई जान ..
  •  पेयजल संकट : तीन दिनों से कई वार्डों में पानी की आपूर्ति ठप। हैंडपंपों पर कतार में लगने को मजबूर लोग 
  • संस्कृत को मिलेगा नया आयाम: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विभागीय नामपट्टिकाएं संस्कृत में, मंत्र चिकित्सा केन्द्र की भी स्थापना
  • ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष
  • एक्शन: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ..
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!