ललित श्रीवास्तव बने आर.आर.पी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष। कहा- युवाओं के मुद्दों पर होगा संघर्ष

देहरादून:राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए ललित श्रीवास्तव को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई दी और विश्वास जताया कि ललित अपनी ऊर्जा और अनुभव से युवाओं को जोड़ते हुए प्रदेश के हित में सक्रिय कार्य करेंगे। […]

देहरादून:
राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए ललित श्रीवास्तव को पार्टी के युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई दी और विश्वास जताया कि ललित अपनी ऊर्जा और अनुभव से युवाओं को जोड़ते हुए प्रदेश के हित में सक्रिय कार्य करेंगे।

ललित श्रीवास्तव का राजनीतिक अनुभव

गौरतलब है कि ललित श्रीवास्तव इससे पूर्व जन अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जन अधिकार मोर्चा से इस्तीफा देकर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की सदस्यता ली थी। ललित उत्तराखंड क्रांति सेना के संस्थापक अध्यक्ष भी रह चुके हैं और ऊर्जा गठबंधन के सक्रिय सदस्य के रूप में लोकसभा और निकाय चुनावों में प्रभावशाली भूमिका निभा चुके हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी बधाई

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल भी उपस्थित रहे। उन्होंने ललित श्रीवास्तव को प्रदेश युवा अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

युवाओं को जोड़ने का संकल्प

पदभार ग्रहण करने के बाद ललित श्रीवास्तव ने कहा कि जल्द ही युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आगामी पंचायत चुनावों में युवा मोर्चा पूरी सक्रियता से भाग लेगा और विश्वविद्यालय स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया जाएगा।

प्राथमिकताएं और संकल्प

ललित श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में बेरोजगारी, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली, और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान प्रमुख होंगे। उन्होंने प्रदेश के युवाओं से राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी से जुड़ने का आवाहन करते हुए कहा कि अब वक्त है एक वैकल्पिक राजनीति को खड़ा करने का, जिससे प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: UKSSSC पेपर लीक मामले में 63 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UKSSSC भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने...

एक्शन : सृष्टि कंडारी मौत मामला में पति और ननद गिरफ्तार । जाँच जारी 

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री...

Related Posts