पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

पहाड़ो में मूसलाधार बारिश से जन जीवन हुआ अस्त-व्यस्त। बादल फटने से कई मकान भी क्षतिग्रस्त

August 10, 2020
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

पहाड़ो में मूसलाधार बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त। बादल फटने से कई मकान क्षतिग्रस्त

 

रिपोर्ट- जगदम्बा कोठारी
पहाड़ों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त है। कल देर रात अलग-अलग जगहों में बादल फटने से दो गांव में काफी नुकसान हुआ है। टिहरी जनपद के भिलंग विकासखंड के सीमांत गांव ‘गंगी’ में देर रात मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने से लगभग 20 से 25 मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। जिनमें लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक मवेशियों के दबे और बहे जाने की आशंका है। साथ ही आधा दर्जन घराट पानी में बह गए। लगभग 3 पुल जमींदोज हो गये। कई हेक्टेयर आलू की खेती भी पानी में समा गई। यहां स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत और बचाव कार्य की मांग की है। लेकिन सड़कें बंद होने की वजह से राहत एवं बचाव दल को पहुंचने में दिक्कत हो रही है।

वहीं दूसरी ओर रुद्रप्रयाग जनपद के विकासखंड जखोली के बांगर पट्टी में अतिवृष्टि ने भारी तबाही मचाई है। ग्राम पंचायत सिरवाड़ी-पूलन में‍ दो दर्जन के करीब आवासीय भवनों को भारी क्षति हुई है। साथ ही लगभग आधा दर्जन पुल और घराट इस आपदा की भेंट चढ़ गए है। कई हेक्टेयर कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है। गांव के ही पूर्व सैनिक हुकुम सिंह का घर मलबे में पूरी तरह दब गया।

वहीं राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय रणधार का भवन भी पूरी तरह खतरे की जद मे है। गनीमत है कि, अभी तक इस आपदा में किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है। दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग 2 दिन बाद भी नहीं खोला गया। गढ़वाल भर में जगह-जगह सड़कें क्षतिग्रस्त है और नदियां अपने उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।


Previous Post

आपदा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और मुआवजा देने के लिए सरकार आपदा कानून में लाए बदलाव: आप

Next Post

ऑनलाइन शॉपिंग की धोखाधड़ी पर उच्च न्यायालय के कड़े निर्देश

Next Post

ऑनलाइन शॉपिंग की धोखाधड़ी पर उच्च न्यायालय के कड़े निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • दर्दनाक हादसा: नहर में गिरी अनियंत्रित कार। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन घायल..
  • बड़ी खबर: उत्तराखंड को मिली रणजी सहित तीन बड़ी ट्रॉफियों की मेजबानी। क्रिकेट को मिलेगी नई उड़ान
  • ब्रेकिंग हाइकोर्ट: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर लगी रोक बरकरार..
  • यमुनोत्री हादसा:  भूस्खलन से दो की मौत, एक घायल, दो अब भी लापता। रेस्क्यू जारी…
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!