पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home उत्तराखंड

हाईकोर्ट को गौलापार के बाद हल्द्वानी के बेल बसानी बनाने की कवायद शुरू। आज मुख्य न्यायाधीश की टीम ने प्रमुख सचिव राजस्व से विकल्प जाना।

March 4, 2024
in उत्तराखंड, पर्वतजन
ShareShareShare

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय को गौलापार की जगह अन्यत्र निर्मित करने की कवायद पर आज मुख्य न्यायाधीश समेत अन्य न्यायाधीशों ने प्रमुख सचिव राजस्व व उनकी टीम के साथ न्यायालय सभागार में बैठक की। सरकार ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के पत्र पर हल्द्वानी में विभिन्न स्थानों पर राजस्व विभाग की भूमि की तलाश की गई। अधिकांश स्थानों पर राजस्व विभाग के स्वामित्व की भूमि के छोटे छोटे टुकड़े उपलब्ध हुए है। राजस्व ग्राम बेल बसानी में एकमुश्त दस हैक्टेयर जमीन उपलब्ध है।
वन एवं पर्यावरण जलवायु मंत्रालय की क्षेत्रीय सशक्त समिति(Regional empowered committee)ने राज्य सरकार को 20 फरवरी को पत्र लिखकर कहा था कि हाईकोर्ट हेतु पहले राजस्व विभाग की भूमि खोजी जाय तथा कम भूमि में प्रोजेक्ट तैयार हो सके इसके लिए मल्टीस्टोरी भवन बनाने पर विचार किया जाय। इसके बाद सचिव पंकज पाण्डे ने जिलाधिकारी को उस पत्र का हवाला देते हुए हाईकोर्ट के लिए जिले में अन्यत्र भूमि देखने को कहा था। जिला प्रशासन को हाई कोर्ट की 26 हैक्टेयर भूमि के विकल्प के रूप में सबसे बड़ी दस हैक्टेयर राजस्व भूमि बेल बसानी में मिली। आज प्रमुख सचिव आर.के.सुधांशु और सचिव पंकज पाण्डे समेत जिला प्रशासन, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने हाईकोर्ट में हुई बैठक में हिस्सा लिया। मुख्य न्यायाधीश ऋतु बाहरी ने सभी संबंधित विभागों की एक कमेंटी बनाकर कल मंगलवार को बेल बसानी का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाने को कहा है। सचिव के पूर्व के आदेशानुसार भी राजस्व भूमि में बहुमंजिले भवन का निर्माण का स्कोप देखने को कहा गया था। इसमें कॉन्क्रीट का इस्तेमाल कर क्षेत्र में हरियाली बनाए रखने के भी इंस्ट्रक्शन दिए गए थे।
ए.डी.एम.शिव चरण द्विवेदी ने बताया कि बैठक में बेल बसानी में नए तलाशे राजस्व क्षेत्र का निरीक्षण कर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसमें राजस्व विभाग, वन विभाग, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों को शामिल किया गया है।


Previous Post

Celebrity Foodies: See What the Stars Are Snacking on Today

Next Post

मौसम अपडेट : बीते सालों के मुकाबले ज्यादा सताएगी गर्मी। आज के बाद ऐसा रहेगा मौसम….

Next Post
मौसम अपडेट: जानिए होली पर उत्तराखंड में मौसम का हाल

मौसम अपडेट : बीते सालों के मुकाबले ज्यादा सताएगी गर्मी। आज के बाद ऐसा रहेगा मौसम….

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  •  130 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स ने पूरी की कैंसर सर्वाइवरशिप ट्रेनिंग। कैंसर देखभाल को मिलेगा नया बल
  • बिग ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर की इस आईपीएस अधिकारी ने दिया इस्तीफा। जानिए कारण.
  • बड़ी खबर: यहां खनन माफियाओं का बोलबाला। NGT नियमों की उड़ रही धज्जियाँ..
  • बड़ी खबर: राइका मोल्टाड़ी के तीन मेधावी छात्रों का “सुपर-100 सिलेक्शन योजना” में चयन
  • बड़ी खबर: अजय पांडे बने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के नए उपाध्यक्ष
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
June 2025
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« May    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!