पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले आयोजित मीटिंग में उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टरों ने रखी अपनी समस्याएं।

December 10, 2021
in पर्वतजन
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले आयोजित मीटिंग में उत्तराखंड के ट्रांसपोर्टरों ने रखी अपनी समस्याएं।
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

बिजेंद्र राणा 

 

दैनिक जीवन में में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था का बड़ा महत्व है। ट्रांसपोर्टरों के हितों के सापेक्ष ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून मे ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के बैनर तले उत्तराखंड के ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े पदाधिकारियों की एक मीटिंग आयोजित की गई।

 

जिसमें ट्रांसपोर्ट संबंधी समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जो कि  पार्टी के  घोषणापत्र कमेटी के संयोजक भी हैं के समक्ष ट्रांसपोर्टरों ने अपने समस्याएं क्रमवार रखी।

 

जिसे सूर्यकांत धस्माना जी ने बड़े ही धैर्य पूर्वक सुना और सभी ट्रांसपोर्टरों को आश्वस्त भी किया की आगामी चुनाव में अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो उनकी पार्टी ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं का यथा उचित निदान करेगी।

साथ ही जो प्रदेश स्तर की ट्रांसपोर्टरों की मुख्य मांगे हैं उनको अपने घोषणापत्र में सम्मिलित करने का भी प्रयास करेगी।

प्रमुख मांगे निम्न वत रही।

 

1-उत्तराखंड में देहरादून, हल्द्वानी के अलावा जहां पर भी ट्रांसपोर्ट नगर की आवश्यकता है ट्रांसपोर्ट नगर खोले जाएं।

2- पुलिस एवं सीपीयू का उत्पीड़न बंद किया जाए। 3-इंडस्ट्रियल एरिया में जाने के लिए नो एंट्री हटा दी जाए या भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग दिए जाए। 4-जिला पंचायत एवं तहबाजारी से नेशनल परमिट गाड़ियों को मुक्ति दी जाए।

5- प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाया गया एक्सल लोड नीति लागू की जाए।

6- प्रदेश में आरटीए और एस टी ए का सदस्य ट्रांसपोर्ट समुदाय से लिया जाए।

7- देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर के अंतर्गत शौचालय सफाई की व्यवस्था ठीक की जाए। सीवर लाइन दिलवा दी जाए।

8- पार्किंग एवं अतिक्रमण की व्यवस्था सुचारू की जाए।

9- देहरादून ट्रांसपोर्ट नगर में

मुख्य द्वार पर स्थापित शराब का ठेका अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया जाए। 10-उत्तराखंड में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बढ़ाने के लिए व्यापारियों को उद्योग लगाने के लिए आकर्षित करने वाली नीति को लागू किया  जाए।

11-ट्रांसपोर्ट संबंधी नीति निर्धारण करने वाली समितियों ट्रांसपोर्ट संगठन से कोई व्यक्ति नामित किया जाए।

इस गोष्ठी में निम्नलिखित लोग उपस्थित रहे।  अनुसूया प्रसाद उनियाल, आदेश सैनी “सम्राट”, अशोक ग्रोवर ,सरदार जसविंदर सिंह, राजेंद्र धवन, मधुसूदन बलूनी, नवनीत ओबरॉय, त्रिलोक सिंह ,दलबीर  सिंह कलेर, योगेश गंभीर ,अशोक गुलानी, कुलदीप कोहली, अमनदीप सिंह रंधावा, अनिल कुमार शर्मा, हरेंद्र बालियान, अशोक ,शाहिद हुसैन, सुरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

 


Previous Post

उच्च न्यायालय ने सरकार को छात्रवृत्ति घोटाले का जांच प्रमुख बदलने के दिए निर्देश।

Next Post

बड़ी खबर : सीएम की घोषणा के बावजूद पुलिस ग्रेड पे पर नहीं हुआ शासनादेश जारी।

Next Post
बड़ी खबर : सीएम की घोषणा के बावजूद पुलिस ग्रेड पे पर नहीं हुआ शासनादेश जारी।

बड़ी खबर : सीएम की घोषणा के बावजूद पुलिस ग्रेड पे पर नहीं हुआ शासनादेश जारी।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी मैक्स। 8 की मौत, दो स्कूली बच्चे भी शामिल..
  • एक्शन : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति, सचिव समेत कई का वेतन रोका..
  • एक्शन: मां-बेटे को बंदूक से डराता था पिता।डीएम से लगाई गुहार,लाइसेंस सस्पेंड..
  • हाईकोर्ट न्यूज: दून की नदियों, जल स्रोतों और पर्यावरण पर मंडरा रहा खतरा। सरकार से मांगी रिपोर्ट..
  • बड़ी खबर: देर रात यूनिवर्सिटी छात्रों ने किया हुड़दंग। पुलिस ने सिखाया सबक ..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!