एक्शन : आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति, सचिव समेत कई का वेतन रोका..

देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीते 26 दिनों से चल रहे शिक्षक, चिकित्सक और कर्मचारियों के आंदोलन के बाद शासन ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चल रहे धरना-प्रदर्शन और मांगों के बीच सरकार ने संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की है। शासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति, कुल सचिव समेत […]

देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीते 26 दिनों से चल रहे शिक्षक, चिकित्सक और कर्मचारियों के आंदोलन के बाद शासन ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चल रहे धरना-प्रदर्शन और मांगों के बीच सरकार ने संज्ञान लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की है।

शासन ने विश्वविद्यालय के कुलपति, कुल सचिव समेत कई अधिकारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए 13 करोड़ रुपये का विशेष बजट भी जारी किया गया है।

गलत पदोन्नतियां और संविदा नियुक्तियों पर भी कार्रवाई

शासन ने पूर्व में की गई गलत विभागीय पदोन्नतियों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा संविदा नियुक्तियों की जांच के बाद कई कर्मचारियों पर गाज गिरी है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल और गुरुकुल परिसर के कई प्रोफेसरों को भी जांच के घेरे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Also Read This

FIR होते ही थाने पहुंचे विनोद आर्य! बोले- गिरफ्तार करो, नार्को टेस्ट भी कराओ

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े नए विवाद में जीरो एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य गुरुवार को...

दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरी बोलेरो, 2 साल की बच्ची समेत दो की मौत; 5 घायल

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून जिले में विकासनगर के हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर गुरुवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की...

Related Posts