1.5 करोड़ के नोट बदलने के आरोप में आरबीआई अधिकारी गिरफ्तार

सीबीआई ने बेंगलुरु में कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में आरबीआई के एक वरिष्ट अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई ने  इन लोगों से करीब 17 लाख कैश भी बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते […]

सीबीआई ने बेंगलुरु में कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में आरबीआई के एक वरिष्ट अधिकारी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सीबीआई
ने  इन लोगों से करीब 17 लाख कैश भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सीबीआई ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए बेंगलुरु में आरबीआई शाखा में सीनियर स्पेशल असिस्टेंट के पद पर तैनात के
माइकल को कमीशन लेकर नोट बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरबीआई सूत्रों के मुताबिक ये लोग दलालों के साथ मिलकर ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम कर रहे थे। सीबीआई ने इन लोगों को एसबीआई मैसूर में 1.5 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में गिरफ्तार किया।

Also Read This

हादसा: यहां खाई में गिरी 22 यात्रियों से भरी बस, देखें रेस्क्यू वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल कगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एन.डी.आर.एफ. पुलिस, एस.डी.आर.एफ.और स्थानीय लोगों की मदद...

भालू का हमला: सड़क बंद, घायल ग्रामीण को कंधों पर ढोकर जखोल पहुंचाया

मोरी (उत्तरकाशी) | 14 अगस्त 2026 | नीरज उत्तराखंडीउत्तरकाशी जिले के विकासखंड मोरी से मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक घटना सामने आई है। ग्राम...

Related Posts