पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

स्थानीय समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

May 30, 2024
in उत्तराखंड
स्थानीय समस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने तेजी से विकसित हो रहे घनसाली और चमियाला नगर पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को लेकर उप जिलाधिकारी से मुलाकात की और उन्हें नगर की विभिन्न समस्याओं को गिनाते हुए उनके त्वरित निस्तारण की मांग की।

एसडीएम घनसाली डाक्टर अपूर्वा ने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया तथा कुछ समस्याओं को उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही।

प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने घनसाली की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण कराने की बात की। उन्होंने कहा कि यदि इन समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष और जन आंदोलन का रास्ता भी अपनाना पड़ेगा तो वह पीछे नहीं हटेंगे।

 सेमवाल ने पिलखी, बेलेश्वर और सिमली स्वास्थ्य केंद्रों के उच्चीकरण और डॉक्टरों की व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य सचिव से भी वार्ता की।

 स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने इनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

 घनसाली के प्रभारी जितेंद्र थपलियाल ने कहा कि घनसाली और चमियाला दोनों नगर क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय का नितांत अभाव है, जल्दी ही इनकी व्यवस्था कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उप जिलाधिकारी से भी वार्ता हुई है और उन्होंने भी इसके लिए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

 टिहरी जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी ने नगर क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण न होने और नगर क्षेत्र का गंदा पानी नदी में बहाये जाने पर भी सवाल खड़े किए।

 आगामी निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारी का खुलासा करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने बताया कि पार्टी घनसाली तथा चमियाला में सभी वार्ड और अध्यक्ष पदों पर अपनी प्रत्याशी खड़े करेगी।

 प्रेस वार्ता में शिव प्रसाद सेमवाल, संजय डोभाल, प्रमोद डोभाल,  विशन कंडारी, जितेंद्र थपलियाल, संजय बिष्ट, मनोज थपलियाल, मुकेश लसियाल, विनोद लाल, सुभाष नौटियाल आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


Previous Post

बड़ी खबर : भाजपा के वरिष्ठ विधायक ने सीएम को लिखा पत्र। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का आग्रह। जानिए मामला

Next Post

नैनीताल में ओलावृष्टि और हवा से पेड़ घर को चीरता हुआ गिरा। दो लोग घर में फंसे।

Next Post

नैनीताल में ओलावृष्टि और हवा से पेड़ घर को चीरता हुआ गिरा। दो लोग घर में फंसे।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • ब्रेकिंग: दो ग्राम विकास अधिकारी निलंबित,एक की वेतन वृद्धि रोकी। जानिए मामला ..
  • ब्रेकिंग:  10 लाख की रिश्वत लेने के आरोप में पेयजल निगम के चीफ इंजीनियर सस्पेंड
  • संघर्ष: घोड़े-खच्चर चलाने वाले अतुल की बदली किस्मत। IIT JAM 2025 में हासिल की 649वीं रैंक
  • हादसा: अनियंत्रित ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त। एक की मौत, दो घायल
  • हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में विशेष पौधारोपण अभियान। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!