बड़ी खबर : भाजपा के वरिष्ठ विधायक ने सीएम को लिखा पत्र। दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही का आग्रह। जानिए मामला

विशाल सक्सेना  भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आग्रह किया ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति फिर से न हो। पत्र में लिखा कि,कृपया आपके संज्ञान में लाना है कि जनपद पिथौरागढ़ की […]

विशाल सक्सेना 

भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने का आग्रह किया ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति फिर से न हो।

पत्र में लिखा कि,कृपया आपके संज्ञान में लाना है कि जनपद पिथौरागढ़ की श्रीमती खिमुली देवी पत्नी स्व० श्री तारा सिंह (बी०पी०एल० विधवा महिला) गिरने के कारण पांव टूट जाने से उन्हें जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में दिनांक 17-05-2024 को भर्ती कराया गया था।

जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ० के०एल०गुप्ता द्वारा उनके ऑपरेशन की दिनांक 22-05-2024 तिथि निश्चित की गई थी।

किन्तु जिला अस्पताल में सभी सुविधायें उपलब्ध होने के उपरान्त भी उन्हें दिनांक 21-05-2024 को हल्द्वानी के लिए रैफर कर दिया गया।

मरीज बी०पी०एल० परिवार की एक निर्धन विधवा महिला थी। गांववालों एवं रिश्तेदारों द्वारा कुछ सहायता कर तत्काल उनका उपचार पिथौरागढ़ के निजी अस्पताल में मात्र 02 घण्टे में ऑपरेशन करवा दिया गया।

इस प्रकार की लापरवाही से क्षेत्रीय जनता में आकोश व्याप्त है। मेरा आपसे आग्रह है कि जनहित में इस घटना की जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाय, ताकि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Also Read This

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

हादसा: खाई में गिरा टेम्पो ट्रैवलर चालक। पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू 

रात में सात तीर्थयात्रियों के लिए पुलिस ने की दूसरे वाहन की व्यवस्था, जानकीचट्टी पहुंचायाबड़कोट/उत्तरकाशी, 16 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्यानाचट्टी...

Related Posts