मौसम अपडेट : कब मिलेगी भारी बारिश से राहत। जानिए इस खबर में

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा, इसको लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर व नैनीताल […]

देहरादून। उत्तराखंड में फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहेगा, इसको लेकर येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज राज्य के बागेश्वर व नैनीताल जनपद में बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तीव्र बौछार की संभावना है।

वहीं 23 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की आशंका है।

वहीं 24 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उधम सिंह नगर, नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है।

वहीं 25 और 26 सितंबर को कुमाऊं क्षेत्र व उससे लगे गढ़वाल क्षेत्र के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना व पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड की राज्यसभा सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान, नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म!

देहरादून: उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव का ऐलान हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड की एक और उत्तर प्रदेश...

बड़ी खबर: देहरादून में डिलीवरी बॉय से मारपीट, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार

देहरादून: जोगीवाला स्थित मॉल परिसर में डिलीवरी देने पहुंचे डिलीवरी बॉय से मारपीट और गाली-गलौज करने के मामले में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपी को...

Related Posts