पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

कुमाऊं के जंगलों में आग ही आग। जानिए कहां कितनी आग और कितना नुकसान ???

April 27, 2024
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में कुमाऊं के जंगल जगह जगह धधक रहे हैं जिसमें नैनीताल और पिथौरागढ़ प्रमुख हैं। कुमाऊं के छह जिलों में शुक्रवार शाम तक कुल 337 घटनाएं नोट हुई हैं, जिसमें 430.65 हैक्टेयर भूमि में आग लगी है और इससे जंगलों को ₹8,99,740 का नुकसान हुआ है।
मुख्य वन संरक्षक के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 14 डिवीजन में कई जगह आग लगी हुई है। पूरे कुमाऊं क्षेत्र की अगर बात करें तो शुक्रवार शाम तक कुल 337 घटनाएं दर्ज की गई। इसमें वन क्षेत्र के 430.65 हैक्टेयर भूमि में आग लगी है। इस आग से जंगलों को ₹8,99,740/= रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें मुख्यतः नैनीताल जिले में
96 घटनाएं हुई और इससे 112.56 हैक्टेयर भूमि जल गई जिससे कुल ₹1,93,730/= का नुकसान हुआ है। इसके बाद पिथौरागढ़ जिले में 76 घटनाएं दर्ज हुई हैं और इसमें 114.25 हैक्टेयर भूमि जली जबकि इससे ₹2,84,750/= का नुकसान हुआ।अल्मोड़ा के दो डिवीजन में 47 घटनाओं में 77.60 हैक्टेयर भूमि जली और इससे 2,08,800/= का नुकसान हुआ है। चंपावत में 36 घटनाएं हुई और इससे 35.14 हैक्टेयर भूमि नष्ट हो गई, जबकि आग से ₹77,140 का नुकसान हुआ है। बागेश्वर में 12 घटनाएं दर्ज हुई हैं जिसमें 10.26 हैक्टेयर भूमि में आग लगी और ₹29,580/= का नुकसान हुआ। और यू.एस.नगर के तराई केंद्रीय क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा नैनीताल जिले में आता है इसलिए वहां हुई 2 घटनाओं में 0.27हैक्टेयर भूमि जली है और इससे केवल ₹270/= का नुकसान हुआ है।
आग के मामले में अति संवेदनशील नैनीताल वन प्रभाग में 28 केस दर्ज हुए हैं जो लगभग 33.15 हैक्टेयर भूमि कवर करता है। आग से लगभग ₹96,450/= की श्रति हुई है इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। इस जिले में आग बुझाने के कार्य में सब मिलाकर 576 कर्मचारी जुटे हुए हैं। माना जाता है कि असावधानीवश आबादी क्षेत्र से आग जंगलों की तरफ फैलती है। ये आग चीड़ के जंगलों में अधिक मात्रा में है।
आज सवेरे से ही एम.आई.17 ने भीमताल झील से बकेट में पानी भरा और पाइंस और लडियाकांटा के जंगल में बौछार कर आग बुझाने का काम किया। डी.एफ.ओ.चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि उनकी टीमें हर आग वाले स्थल में मौजूद हैं और उसे बुझाने में जुटे हैं। उन्होंने पाइंस और लाडियाकांटा के जंगल में 30 लोग लगाकर आग पर काबू पाया। इसके साथ ही एरीज, बारहपत्थर, बल्दीयाखान आदि क्षेत्रों में आग बुझाकर बची हुई आग पर भी नियंत्रण किया जा रहा है। कहा कि अब ‘मौपिंग अप’ एक्सरसाइज चल रही है जिससे दोबारा लगने वाली आग और धुएं पर नजर रखकर नियंत्रण किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि अब जो काम एयरफोर्स और प्रशासन कर रहा है, उसमें वो सहयोग कर रहे हैं। सरकार ने उस क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए खुद हैलीकॉप्टर भिजवाया और ये मिशन शुरू हुआ।


Previous Post

अनियंत्रित वनाग्नि को काबू करने के लिए एम.आई.17 ने उड़ान भरी। पाइंस की आग पर हो रहा छिड़काव…

Next Post

बड़ी खबर : शैलबाला ममगांई बनी आरआरपी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

Next Post
बड़ी खबर : शैलबाला ममगांई बनी आरआरपी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

बड़ी खबर : शैलबाला ममगांई बनी आरआरपी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: दून में ऑटोमेटिक पार्किंग से मिलेगी जाम से राहत। तीन स्थानों पर 246 वाहनों की सुविधा तैयार
  • बड़ी खबर: उपभोक्ता आयोगों में खाली पदों से गहराया संकट। नवंबर से 11 जिलों में थम जाएगी न्याय प्रक्रिया
  • टीएचडीसीआईएल का HRD सेंटर बना ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’। SHRM इंडिया ने दी राष्ट्रीय स्तर की मान्यता
  • हादसा: देवीधर के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार। चार लोग घायल
  • बड़ी खबर: दून की धड़कन ‘घंटाघर’ का हो रहा भव्य सौंदर्यीकरण..
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!