पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result

Home पर्वतजन

काम न काज, कहने को महाराज!

March 10, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

चारधाम विकास परिषद में होने वाले तमाम खर्चों और इस परिषद की उपयोगिता की तुलना करने पर ऐसे तमाम विभागों के औचित्य पर सवाल खड़े हो गए हैं।

कुमार दुष्यंत

kam-na-kaj-kahne-ko-maharaj

नेताओं द्वारा राजकोष को चूना लगाने की घटनाएं तो सामने आती रहती हैं, लेकिन इस काम में अब राजनीति में प्रवेश पा चुके साधु-संतों ने भी महारथ हासिल कर ली है। चारधाम विकास परिषद में उपाध्यक्ष रहे सुबोधानंद ब्रह्मचारी ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। उन्होंने तीन साल के अपने कार्यकाल में बिना हिले-डुले ही अपने वाहन पर सात लाख रुपए खर्च कर डाले। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने परिषद में अपनी उपयोगिता साबित किए बिना ही वेतन-किराए मद में भी शासन से १० लाख रुपए वसूलने में भी गुरेज नहीं किया। सुबोधानंद ब्रह्मचारी को विजय बहुगुणा सरकार ने पर्यटन एवं चारधाम विकास परिषद् का उपाध्यक्ष बनाया था। वे दिसंबर 16 तक इस पद पर रहे। इन तीन सालों में अकेले वाहन मद में ही उन्होंने सात लाख रुपए खर्च डाले और ये कारनामा उन्होंने चारधाम विकास परिषद् में बिना अपनी कोई उपयोगिता सिद्ध किए ही कर डाला।
सुबोधानंद ब्रह्मचारी शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के वैयक्तिक सहायक हैं। स्वरूपानंद सरस्वती महाराज को कांग्रेसी संत माना जाता है और केंद्र से लेकर प्रदेश तक सभी शीर्ष कांग्रेसी नेता उन्हें शीश नवाते हैं। संभवत इसी वजह से सुबोधानंद महाराज को चारधाम विकास परिषद् में उपाध्यक्ष बनाया भी गया होगा, लेकिन अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में सुबोधानंद महाराज ने परिषद को कभी कोई सुझाव नहीं दिया, क्योंकि वयोवृद्ध स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती निरंतर भ्रमण पर रहते हैं। इसलिए स्वामी सुबोधानंद को भी प्राय: शंकराचार्य जी के साथ ही रहना पड़ता है। जिसके कारण सुबोधानंद को मिला हुआ परिषद का वाहन अधिकांश समय शंकराचार्य के हरिद्वार में कनखल स्थित आश्रम पर ही खड़ा रहा, लेकिन इसके बावजूद यह वाहन न केवल ईंधन पीता रहा, बल्कि इसकी मरम्मत पर भी ठीकठाक खर्चा किया जाता रहा।
ये हैरत की बात है कि चारधाम विकास परिषद् का ये वाहन खड़े-खड़े ही सात लाख रुपये हजम कर गया, जबकि इतनी धनराशि से ऐसा ही नया वाहन खरीदा जा सकता था। उपाध्यक्ष महोदय के खर्चों पर इसलिए भी उंगली उठ रही है, क्योंकि उन्होने परिषद् के हित में बिना कोई काम किये ही विभिन्न मद में शासन के करीब १७ लाख रुपए ठिकाने लगा दिए। सुबोधानंद महाराज ने हरिद्वार स्थित शंकराचार्य जी के आश्रम में ही अपना कार्यालय भी बनाया, जिसमें वह आमतौर पर शंकराचार्य जी के साथ ही आया करते थे। शंकराचार्य जी के न होने पर प्राय: यह आश्रम खाली ही रहता है, लेकिन उपाध्यक्ष महोदय ने १० हजार रुपए प्रति माह के हिसाब से सरकार से, यहां दिखाए गए अपने कार्यालय का किराया भी वसूला।

kam-na-kaj-kahne-ko-maharaj

सुबोधानंद महाराज ने शासन पर एक और ज्यादती की। चारधाम विकास परिषद् के उपाध्यक्ष के लिए निजी सहायक अनुमन्य न होने के बावजूद उन्होंने आश्रम के ही अपने सहायक श्रवणानंद ब्रह्मचारी को उपाध्यक्ष के रूप में अपना निजी सहायक दर्शाते हुए सात हजार प्रति माह के हिसाब से करीब साढे तीन लाख रुपए उसके वेतन के रूप में भी वसूल लिए।
जगतगुरू स्वामी स्वरूपानंद महाराज द्वारका एवं ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य हैं। अपनी व्यस्तता के कारण वह यदा-कदा और कुछ दिन के लिए ही हरिद्वार आते हैं। उनका अधिक समय भ्रमण में ही व्यतीत होता है। सुबोधानंद वैयक्तिक सहायक होने के कारण सदैव शंकराचार्य जी के साथ रहते हैं। इन परिस्थितियों में उनका चारधाम विकास परिषद् की बैठकों में भाग लेना वैसे भी संभव नहीं। विभागीय जानकारी भी उनकी निष्क्रियता सिद्ध करती है। बावजूद इसके उनके द्वारा चारधाम विकास परिषद् की गतिविधियों के नाम पर १७ लाख रुपए ठिकाने लगा देना संदेह पैदा करता है।


Previous Post

घोषणा से जगी उम्मीद

Next Post

अंधेरे की ओर प्रदेश की ऊर्जा 

Next Post

अंधेरे की ओर प्रदेश की ऊर्जा 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले ..
  • हाईकोर्ट सख्त: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर SSP से मांगी रिपोर्ट। अभद्र पोस्टों की जांच के निर्देश..
  • बड़ी खबर : गोल्डन कार्ड धारकों की परेशानी जल्द होगी दूर। स्वस्थ मंत्री ने दिए सख्त निर्देश..
  • अपराध : तमंचे के बल पर नाबालिग से दुष्कर्म। आरोपी गिरफ्तार ..
  • हाइकोर्ट न्यूज: हेलीकॉप्टर लीज घोटाले में 9.5 लाख रुपये लौटाने का आदेश..
  • Highcourt
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Apr    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!