दिल्ली में धुंध का कहर, जानलेवा हुआ प्रदूषण, करीब 1750 स्कूल आज बंद

राजधानी में दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते तीनों नगर निगम ने अपने स्कूलों की एक दिन की छुट्टी कर दी है। निगम के करीब 1750 स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। वहीं स्कूल खुलने के दौरान अध्यापकों और छात्रों को कक्षा के बाहर न जाने और प्रार्थना मैदान के बजाए कक्षा में ही […]

राजधानी में दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ने के चलते तीनों नगर निगम ने अपने स्कूलों की एक दिन की छुट्टी कर दी है। निगम के करीब 1750 स्कूल शनिवार को बंद रहेंगे। वहीं स्कूल खुलने के दौरान अध्यापकों और छात्रों को कक्षा के बाहर न जाने और प्रार्थना मैदान के बजाए कक्षा में ही कराने के निर्देश दिए हैं।
प्रदूषण के कारण स्कूलों की छुट्टी करने की सबसे पहले घोषणा दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने की। इसके बाद उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने भी छुट्टी करने का एलान किया। दक्षिण निगम के सदन के नेता सुभाष आर्य और उत्तरी निगम के सदन के नेता वीपी पांडेय ने कहा कि प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए एक कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है।

खुले में कूड़ा डालने और जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि पार्कों में कूड़ा व सूखी पत्तियां जलाए जाने की घटना के लिए माली व चौधरी जिम्मेदार होंगे।

Also Read This

मां की मौत, पिता की बेरुखी से दर-दर भटकता रहा रुद्र प्रताप। अब प्रशासन ने थामा हाथ

देहरादून, 17 सितंबर 2026: पारिवारिक प्रताड़ना और आर्थिक तंगी के चलते पढ़ाई से दूर हुए रुद्र प्रताप नेगी के लिए देहरादून जिला प्रशासन ने...

हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, बर्फ की चादर से सजा गुरुद्वारा

गिरीश चंदोला / चमोलीबारिश और बर्फबारी के बीच बढ़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, रोजाना 1500 से 1800 यात्री पहुंच रहेसिखों के पवित्र धार्मिक स्थल...

Related Posts