पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

राष्ट्रीय कृषि बाजार से जुड़ेंगी उत्तराखंड की मंडियां

April 24, 2018
in पर्वतजन
ShareShareShare
Advertisement
ADVERTISEMENT

भारत सरकार द्वारा देश में कृषकों की आय को दोगुना करने के लिए काफी जोर शोर से प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार के नाम से एक ऐप बनाया गया है, जिससे पूरे देश की सभी मंडियों को आपस में जोड़ा जा रहा है। पूरे देश में अब तक 506 मंडियों का कृषि उत्पादों का इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग शुरू कर दी गई है।

मंगलवार 24 अप्रैल 2018 को देहरादून मंडी में प्रदेश के किसानों के साथ और मंडी के अधिकारियों के साथ भारत सरकार से आए हुए अधिकारी राष्ट्रीय कृषि बाजार के उत्तराखंड प्रदेश समन्वयक आयुष अग्निहोत्री द्वारा प्रदेश के कुछ किसानों और मंडी समिति के सदस्यों अधिकारियों को ट्रेनिंग दी गई। राष्ट्रीय कृषि बाजार का मुख्य उद्देश्य कृषकों को पूरे देश में उचित दाम दिलाने के लिए विकल्प उपलब्ध कराए जाना है, जैसे कि भौगोलिक कंडीशन के हिसाब से उत्तराखंड में आलू और सेब की पैदावार अधिक होती है जबकि अन्य प्रदेशों में इन उत्पादों की पैदावार काफी कम है, जिससे उन प्रदेशों में इन उत्पादों की रेट काफी अधिक होते हैं, जबकि उस स्थानीय किसान को स्थानीय मंडी में अधिक दाम नहीं मिल पाते हैं, जिससे किसानो को काफी नुकसान होता है। इसी के मद्देनजर और बिचौलियों का सिस्टम खत्म करने के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार नाम से एक पोर्टल बनाया गया है। जिसके माध्यम से पूरे देश की मंडियां और किसान दूसरे प्रदेश के किसानों और मंडियों के भाव का पता किया जा सकता है। साथ ही अपने कृषि उत्पादों को अच्छे मूल्य पर बेचा जा सकता है।

सरकार की इस पहल से किसानों की अच्छी आय की उम्मीद की जा रही है। राष्ट्रीय कृषि बाजार का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों को फायदा पहुंचाने और बिचौलियों का समाप्त करना है। वर्तमान में कृषकों का सबसे अधिक मुनाफा बिचौलिया खा जाते हैं। जैसे कि देहरादून की मंडी में मशरूम उत्पादन से जुड़े सभी किसान अपना उत्पादन स्थानीय रेट के हिसाब से बिचौलियों को देते हैं, जो कि 50 से 100 रुपए प्रति किलो तक खरीदते हैं। इसी माल को अन्य प्रदेशों में और बड़े संस्थानों में बिचौलिया काफी अधिक दामों पर बेचते हैं। जिससे सबसे अधिक मेहनत करने वाले वर्ग किसान को बहुत कम मुनाफा मिल पाता है, जबकि सबसे कम मेहनत करने वाले बिचौलिया को काफी अधिक फायदा हो जाता है। इस सिस्टम को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया है। प्रदेश सरकार भी किसानों की आय को दोगुना करने के लिए और पहाड़ में पलायन की गति को कम करने के लिए कृषि उत्पाद को ही एकमात्र सबसे बड़ा जरिया मानती है, इसलिए प्रदेश सरकार द्वारा इस दिशा में काफी प्रयास किए जा रहे हैं।

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा प्रदेश की एकमात्र मंत्री के रूप में अभी तक भारत सरकार से 1100 सौ करोड़ रुपया कृषि क्षेत्र के लिए लाना अपने आप में यह दर्शाता है कि भारत सरकार के साथ ही प्रदेश सरकार भी कृषि के क्षेत्र में काफी सकारात्मक सोच रखती है।

बहरहाल, सरकार द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय कृषि बाजार परियोजना का किसानों को अधिक आय होने की संभावना जताई जा रही है।


Previous Post

उत्तरकाशी में नशे के सौदागरों की आई शामत

Next Post

भ्रष्ट अफसर किशनचंद की विजिलेंस जांच : पर्वतजन की खबर का संज्ञान

Next Post

भ्रष्ट अफसर किशनचंद की विजिलेंस जांच : पर्वतजन की खबर का संज्ञान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • RTI खुलासा: UKPSC समीक्षा अधिकारी परीक्षा में मूल्यांकन धांधली, न्याय की तलाश में भटक रहा अभ्यर्थी
  • बिग न्यूज: दून समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट..
  • खनन विभाग ने तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड, 1040.57 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर रचा नया कीर्तिमान
  • बिग ब्रेकिंग: ₹2100 की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सहायक चकबंदी अधिकारी..
  • बड़ी खबर: झमाझम बारिश के बीच जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों ने भरे नामांकन
  • Highcourt
  • इनश्योरेंस
  • उत्तराखंड
  • ऋृण
  • निवेश
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • इनश्योरेंस
  • निवेश
  • ऋृण
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!