पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home पर्वतजन

हर दिन बदलेगे पेट्रोल डीजल के दाम

April 13, 2017
in पर्वतजन
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

विकसित बाजारों की तर्ज पर अब भारत मे पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय दरों के हिसाब से हर दिन बदलेंगे। इसके लिए देश के पांच चुने शहरों से इसकी शुरुआत की जा सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम तथा हिंदुस्तान पेट्रोलियम एक मई से देश के पांच चुने शहरों में दैनिक आधार पर दाम तय करने की योजना की शुरुआत करेंगे। इसके बाद धीरे धीरे इसे पूरे देश में लागू कर दिया जायेगा। वर्तमान में सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियां महीने की पहली और 16 तारीख को ईंधन कीमतों में संशोधन करती हैं। कीमतों में यह संशोधन पिछले पखवाड़े के दौरान अंतरराष्ट्रीय मूल्यों तथा मुद्रा विनिमय दर के औसत मूल्य के आधार पर किया जाता है। अब यह काम अंतरराष्ट्रीय बाजार के दैनिक मूल्यों के हिसाब से होगा। डालर-रुपये की विनिमय दर और कच्चे तेल के दाम में होने वाले दैनिक उतार-चढ़ाव के अनुरूप यहां भी दाम तय किये जायेंगे। देश के कुल 58,000 पेट्रोल पंपों में से 95 प्रतिशत पेट्रोल पंप इन्हीं कंपनियों के हैं। सरकार ने पेट्रोल के दाम जून 2010 में सरकारी नियंत्रण से मुक्त कर दिये थे। इसके बाद डीजल के दाम को अक्तूबर 2014 में नियंत्रण मुक्त कर दिया गया। तकनीकी रूप से तेल कंपनियों को ईंधनों के दाम संशोधित करने की पूरी छूट है लेकिन अक्सर राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुये उन्हें संकेत दिये जाते रहे हैं। तीनों सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल, डीजल के दाम में मामूली फर्क रहता है। आईओसी के दिल्ली स्थित पेट्रोल पंप पर सामान्य किस्म के पेट्रोल का दाम 66.29 रुपये लीटर है जबकि भारत पेट्रोलियम के पंप पर इसका दाम 66.37 रुपये और एचपीसीएल के पेट्रोल पंप पर सामान्य पेट्रोल 66.48 रुपये लीटर पर उपलब्ध है। इसी प्रकार दिल्ली में बिना ब्रांड वाला डीजल आईओसी के पंप पर 55.61 रुपये, भारत पेट्रोलियम का 55.66 रुपये और एचपीसीएल का डीजल 55.69 रुपये लीटर पर उपलब्ध है।

‘‘अंतत: हम देशभर में सभी पेट्रोल पंपों पर दैनिक आधार पर बाजार दर तय करने की व्यवस्था की तरफ बढ़ेंगे।’’ फिलहाल शुरुआती आधार पर पेट्रोल-डीजल कीमतों में रोजाना आधार पर संशोधन पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम, राजस्थान के उदयपुर, झारखंड के जमशेदपुर और चंडीगढ़ में क्रियान्वित किया जाएगा। तकनीकी रूप से रोजाना आधार पर दाम बदलना संभव है, लेकिन पहले हम यह पायलट आधार पर करेंगे। पायलट आधार पर यह काम होने और इसके प्रभाव का आकलन करने के बाद इसे देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जाएगा। पायलट योजना एक माह के भीतर शुरू की जायेगी।

बी अशोक
चेयरमैन (आईओसी)


Previous Post

दस के सभी सिक्के वैध - आरबीआई

Next Post

राजमार्ग घोटाले में नपा एक और पीसीएस

Next Post

राजमार्ग घोटाले में नपा एक और पीसीएस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • बड़ी खबर: पूर्व डीएफओ किशन चंद पर ईडी का एक और डंडा। चार्जशीट दाखिल ..
  • एक्सक्लूसिव खुलासा : 90 करोड़ खर्च करने के बाद अब मेट्रो की ज़मीन पर पार्क का प्लान।जमीन खुर्दबुर्द की तैयारी!
  • उपलब्धि: महंत इन्दिरेश अस्पताल में पहली बार सफल रोटारेक्स मेकेनिकल थ्रॉम्बेक्टॉमी
  • त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पहले चरण की तैयारी पूरी, 81 पोलिंग पार्टियां रवाना..
  • शानदार पहल: हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी में प्रशासन बना सहारा। 14 गर्भवती महिलाओं को मिली नई ज़िंदगी
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!