कांग्रेस की बत्ती गुल करेंगे प्रकाश

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी आजकल फिर प्रकाश में हैं। २०१२ में कालाढुंगी से विधायक न बन पाने की टीस प्रकाश जोशी के मन में आज भी है। हाल ही में हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रीय सचिव के नाते उन्हें सम्मान नहीं दिया गया तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश से […]

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी आजकल फिर प्रकाश में हैं। २०१२ में कालाढुंगी से विधायक न बन पाने की टीस प्रकाश जोशी के मन में आज भी है। हाल ही में हल्द्वानी में एक कार्यक्रम के दौरान जब राष्ट्रीय सचिव के नाते उन्हें सम्मान नहीं दिया गया तो उन्होंने कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश से लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए लंबा-चौड़ा पत्र सोशल मीडिया पर डाला कि सरकार बड़ी नहीं होती, बल्कि संगठन बड़ा होता है। इंदिरा हृदयेश ने बीच-बचाव करते हुए प्रकाश जोशी को मनाने की भरपूर चेष्टा की, लेकिन जोशी का दावा है कि बिना विधायक बने उन्होंने कालाढुंगी विधानसभा में १०० करोड़ से भी ज्यादा के काम करवाए हैं। प्रकाश जोशी का ये दावा भाजपा को कम और कांग्रेस को ज्यादा ठिकाने लगाने वाला है। देखना है कि २०१७ में जोशी किसकी बत्ती गुल करते हैं?

Also Read This

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

बिग ब्रेकिंग : झटके में उछले सोना-चांदी के दाम । निवेशकों में हलचल

नई दिल्ली, 5 अगस्त 2026। अंतरराष्ट्रीय बाजार और घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने...

Related Posts