खुले में शौच पर अभियंता पर जुर्माना मंत्री केंद्रीय मंत्री पर साधी चुप्पी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पूरी भाजपा सरकार युद्ध स्तर के अभियान पर है। हाल ही में उत्तराखंड को भी ओडीएफ राज्य घोषित किया गया है। ओडीएफ का मतलब है खुले में शौच से मुक्त राज्य । 30 जून को नगर पालिका परिषद मंगलोर के अवर अभियंता […]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए स्वच्छ भारत मिशन को लेकर पूरी भाजपा सरकार युद्ध स्तर के

अभियान पर है। हाल ही में उत्तराखंड को भी ओडीएफ राज्य घोषित किया गया है। ओडीएफ का मतलब है खुले

में शौच से मुक्त राज्य ।

30 जून को नगर पालिका परिषद मंगलोर के अवर अभियंता जगदीश प्रसाद को खुले में शौच करने का दोषी

पाए जाने पर हरिद्वार के जिला अधिकारी ने उन पर ₹5000 का जुर्माना लगा दिया। हरिद्वार के जिलाधिकारी

दीपक रावत ने नगर पालिका परिषद मंगलोर के अधिशासी अधिकारी को आदेश दिए कि स्वच्छ भारत मिशन

के तहत जगदीश प्रसाद से जुर्माने की राशि उनके वेतन से काट ली जाए ।

स्वच्छ भारत मिशन के अभियान का दूसरा पहलू यह है कि सुरक्षा गार्डों के घेरे में केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह

खुले में सबके सामने एक दीवार पर खुले में मूत्र विसर्जित करते हुए पाए गए किंतु उनकी इस हरकत पर

स्वच्छ भारत अभियान के सभी कर्णधार खामोश हैं।

सुरक्षा गार्डों के साथ दीवार पर मूत्र विसर्जित करते हुए केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह की तस्वीरें चर्चा का विषय

बनी हुई है ।

सवाल यह है कि अवर अभियंता पर जुर्माने की तरह क्या केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह पर भी

खुले में शौच करने पर कोई जुर्माना किया जाएगा या नहीं।

Also Read This

मौसम अपडेट: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की...

हंगामा : देर रात मसूरी मालरोड पर मारपीट, पर्यटक ने पाना मारकर युवक का फोड़ा सिर 

मसूरी, देहरादून: पहाड़ों की रानी मसूरी के मालरोड पर वाहनों के प्रवेश को लेकर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हिंसक झड़प में...

Related Posts